रंजिश में युवक को जांघ और कमर में घोंपा चाकू, केस दर्ज: बच्चे के साथ जा रहा था, घेरकर किया हमला, घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। परसो रात फिर खजराना थाना क्षेत्र के हिना पैलेस में रंजिश के चलते बाइक से जा रहे एक युवक को आरोपियों ने घेरकर गाली-गलौज, बेरहमी से मारपीट कर चाकू से हमला कर धमकी देकर भाग निकले। खून से लथपथ पीड़ित को मोहल्ले के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक घटना 27 जून की शाम करीब 6:30 बजे की है। फरियादी अंजुम उर्फ साजिद खान (36) निवासी बिलाल मस्जिद के पास, हिना पैलेस,अपने घर से बाइक पर बच्चे को बैठाकर सामान लेने जा रहा था। तभी रंजिश को लेकर सोनू पिता भैया लेंडी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और गालियां देने लगा। अंजुम ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उस पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान सोनू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से अंजुम की बाईं जांघ पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि जांघ से खून बहने लगा। शोर सुनकर मोहल्ले के जीशान और आसिफ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। भागने से पहले आरोपी पीड़ित को दोबारा विवाद करने पर जान से खत्म करने की धमकी देकर फरार हो गए।
रहवासी घायल अंजुम को सीधे थाने पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अंजुम खान की शिकायत पर आरोपी सोनू पिता भैया लेंडी एवं उसके साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(3), 296(ए) और 3(5) का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की विवेचना जारी है।
रेकी कर दिया घटना को अंजाम
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी सोनू पिता भैया लेंडी अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के पास ही रेकी कर रहा था। जैसे ही वह बच्चे को बाइक पर बैठाकर निकला, तभी बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!