खबर
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 4:39 pm
शेयर करें:
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में बैठे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

ग्राहक का इंतजार कर रहे थे
दोनों बुधवार रात कमला नगर थाना क्षेत्र में खुशीलाल अस्पताल के पास खाली मैदान में मोटरसाइकिल पर बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

2.46 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद
तलाशी में उनके पास से कुल 2.46 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने बिछाया जाल
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुशीलाल अस्पताल के पास खाली मैदान में दो युवक मोटरसाइकिल पर एमडी ड्रग्स लेकर आने वाले हैं।

दोनों किसी ग्राहक को नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। सूचना की तस्दीक करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने कुछ दूरी से निगरानी की तो बताए गए हुलिए के दो युवक मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिए। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया।

एक की जेब, दूसरे की सिगरेट की डिब्बी से मिली ड्रग्स
पूछताछ में आरोपियों की पहचान सतनाम भाटिया उर्फ सरदार (25), निवासी कैंची छोला और दर्शन दवे (23), निवासी राजेंद्र नगर कॉलोनी के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान सतनाम की जेब से पारदर्शी पन्नी में सफेद क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला।

वहीं, दर्शन के पास सिगरेट की डिब्बी में इसी तरह का पदार्थ रखा हुआ था।

तौल कराने पर सतनाम के कब्जे से 1.12 ग्राम और दर्शन के पास से 1.34 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद होने की जानकारी दी गई।

इस तरह कुल 2.46 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया।

एक आरोपी पर पहले से एनडीपीएस का मामला
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सतनाम भाटिया के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में पहले से एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 और 29 के तहत मामला दर्ज है।

वहीं, दर्शन दवे के खिलाफ बजरिया थाने में चोरी और चोरी का माल रखने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

ताजा कार्रवाई में दोनों के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

मोबाइल की जांच से खुलेगा सप्लाई नेटवर्क का राज
क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को एमडी ड्रग्स कहां से मिली थी और वे खुशीलाल अस्पताल के पास किस व्यक्ति को इसकी डिलीवरी देने पहुंचे थे।

जब्त मोबाइल फोन की जांच के जरिए संभावित सप्लायर और खरीदारों के संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों किसी बड़े ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हैं या अपने स्तर पर नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहे थे।

संबंधित समाचार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़
Top News

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

8 minutes ago
नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक
Top News

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

18 minutes ago
वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश
Top News

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

24 minutes ago
ATS की बड़ी कार्रवाई
Top News

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

34 minutes ago
वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत
Top News

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

about 1 hour ago
भोपाल में हॉकी का महासंग्राम
Madhya Pradesh

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

about 1 hour ago
व्यापारी से लाखों की लूट
Top News

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

about 1 hour ago
शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत
Top News

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

about 1 hour ago
नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत
Top News

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

about 2 hours ago
अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप
Top News

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

about 2 hours ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

about 2 hours ago
भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार
Top News

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

about 2 hours ago
चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है
Top News

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

about 2 hours ago
नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे
Top News

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

about 2 hours ago
एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज
Top News

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

about 2 hours ago
मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत...  निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा
Top News

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

about 3 hours ago
वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की
Top News

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

about 3 hours ago
शराब तस्करी का खुलासा
Top News

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

about 3 hours ago
लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार
Top News

लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार:एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!