खबर
Top News

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत: अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 4:55 pm
शेयर करें:
शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने जनभागीदारी से निगरानी का दायरा और बढ़ा दिया है। अब घनी बस्तियों से लेकर प्रमुख चौराहों और बाजारों तक सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में तुकोगंज थाना क्षेत्र की सघन बस्ती गोमा की फेल में 12 स्थानों पर 42 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

गुरुवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और विधायक महेंद्र हार्डिया ने इन कैमरों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही तुकोगंज थाना क्षेत्र में जनसहयोग से स्थापित कैमरों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है।

खास बात यह है कि इन कैमरों का संचालन स्थानीय नागरिक करेंगे, जबकि इनकी लाइव फीड तुकोगंज थाने में भी उपलब्ध रहेगी। इससे पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपराधिक घटनाओं की जांच में मदद मिलेगी।

शहर में 1.74 करोड़ की लागत से बिछाया निगरानी का नेटवर्क
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शहर में जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और रहवासियों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

अब तक इंदौर के 646 स्थानों पर 1,926 कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं। इन पर लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपए खर्च हुए हैं। पूरी राशि जनसहयोग से जुटाई गई है। पुलिस का उद्देश्य ऐसे इलाकों में भी निगरानी बढ़ाना है, जहां आपराधिक गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर नजर रखना जरूरी है।

पलासिया से रीगल तक पहले ही लग चुके हैं 82 कैमरे
तुकोगंज थाना क्षेत्र में इससे पहले एमजी रोड सराफा एसोसिएशन और अन्य सहयोगियों की मदद से पलासिया चौराहे से रीगल चौराहे तथा लैंटर्न चौराहा क्षेत्र तक विभिन्न स्थानों पर 82 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। अब गोमा की फेल में 42 नए कैमरे जुड़ने से थाना क्षेत्र में कुल 124 कैमरों का सामुदायिक नेटवर्क तैयार हो गया है।

पुलिस के अनुसार, इन कैमरों की रिकॉर्डिंग अपराधियों की पहचान, घटनाओं के बाद साक्ष्य जुटाने और संदिग्ध गतिविधियों की जांच में उपयोगी साबित हो सकती है।

कैमरे जनता के, निगरानी पुलिस की भी
सामुदायिक सीसीटीवी व्यवस्था की खासियत यह है कि कैमरों की स्थापना और संचालन में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रहेगी। वहीं, इनकी फीड संबंधित पुलिस थाने को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे पुलिस को किसी घटना की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र की गतिविधियों की जांच करने में आसानी होगी। पुलिस का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कैमरों की मौजूदगी से अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव भी बनेगा और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी।

पुलिस कमिश्नर बोले- जनता की भागीदारी से मजबूत होगी सुरक्षा
लोकार्पण कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इंदौर के नागरिक शहर की हर अच्छी पहल में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शुरू किए गए सामुदायिक सीसीटीवी अभियान में भी लोगों की सक्रिय भागीदारी सामने आई है।

उन्होंने कहा कि जनसहयोग से लगाए गए कैमरे अपराधों की रोकथाम के साथ आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय ही सुरक्षित शहर की मजबूत आधारशिला है।

विधायक महेंद्र हार्डिया ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में आमजन हमेशा पुलिस के साथ खड़ा है। भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यों में नागरिकों का पूरा सहयोग मिलता रहेगा।

मोहल्ला समितियों के जरिए लोगों से सीधा संवाद
लोकार्पण के बाद पुलिस कमिश्नर और विधायक सहित अधिकारियों ने गोमा की फेल पहुंचकर लगाए गए कैमरों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय रहवासियों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जरूरतों की जानकारी भी ली गई।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इंदौर पुलिस मोहल्ला समिति की बैठकों के माध्यम से लगातार नागरिकों से संपर्क कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति या गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसी सूचनाओं पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मयंक अवस्थी, डीसीपी जोन-3 अभिषेक रंजन, क्षेत्रीय पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय रहवासी, गणमान्य नागरिक और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में डीसीपी अभिषेक रंजन ने जनसहयोग से कैमरे स्थापित करवाने वाले नागरिकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

3 minutes ago
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़
Top News

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

13 minutes ago
नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक
Top News

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

22 minutes ago
वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश
Top News

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

28 minutes ago
ATS की बड़ी कार्रवाई
Top News

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

39 minutes ago
वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत
Top News

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

about 1 hour ago
भोपाल में हॉकी का महासंग्राम
Madhya Pradesh

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

about 1 hour ago
व्यापारी से लाखों की लूट
Top News

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

about 1 hour ago
नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत
Top News

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप
Top News

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

about 2 hours ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

about 2 hours ago
भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार
Top News

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

about 2 hours ago
चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है
Top News

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

about 2 hours ago
नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे
Top News

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

about 2 hours ago
एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज
Top News

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

about 3 hours ago
मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत...  निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा
Top News

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

about 3 hours ago
वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की
Top News

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

about 3 hours ago
शराब तस्करी का खुलासा
Top News

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!