ई-कचरे की समस्या सुलझाने हेतु आगे आएं युवा, लालवानी: औद्योगिक क्षेत्र में श्रेष्ठ कीर्तिमान बनाने वाले उद्यमियों का किया सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ई-कचरे की समस्या आज पूरे विश्व में तेजी से बढ़ रही है। प्लास्टिक रिप्रोसेस ग्रेनुअल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन से जुड़े उद्यमी इस ई-कचरे की समस्या के समाधान में बड़े भागीदार बन रहे हैं, यह प्रसन्नता की बात है। ई-कचरे से नए और उपयोगी उत्पाद बनाने से पर्यावरण और अर्थव्यवस्था, दोनों को लाभ होता है।
इस उद्योग श्रेणी में अब युवाओं को भी आगे आने की जरूरत है, क्योंकि रिसाइकलिंग उद्योग नए रोजगार के अवसर प्रदान करता है। इंदौर में जीडीपी को बढ़ाने में इस एसोसिएशन की भूमिका महत्वपूर्ण है और उद्यमियों की समस्याओं को सुलझाने और उन्हें केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए मैं हर दम तत्पर बना हुआ हूं।
ये विचार सांसद शंकर लालवानी ने प्लास्टिक रिप्रोसेस ग्रेनुअल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के होटल सयाजी में आयोजित वार्षिक स्नेह मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। एसो. ऑफ इंडस्ट्रीज एमपी के अध्यक्ष योगेश मेहता, भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, शिक्षाविद् स्वप्निल कोठारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक स्वप्निल गर्ग के विशेष आतिथ्य में औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिभाशाली उद्यमियों का सम्मान भी किया गया।
प्रारंभ में एसो. के अध्यक्ष गुरवीर सिंह ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों का विवरण देते हुए अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि योगेश मेहता ने प्लास्टिक उद्योग की खपत एवं उत्पादन में वृद्धि के साथ अपशिष्ट प्रबंधन का महत्व बताया। स्वप्निल कोठारी ने सुझाव दिया कि उद्योग अपनी क्षमता बढाएं और अपनी साधना से संसाधनों पर विजय प्राप्त करें।
सचिन बंसल, स्वप्निल गर्ग, पुष्पेंद्र सोलंकी, मयूर मसंद, योगेंद्र रायकवार सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। एसो. के सचिव रुचिल डोसी ने कार्यक्रम और संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों से आग्रह किया कि वे उद्योगों की जटिल समस्याओं के समाधान में अपना आत्मीय सहयोग प्रदान करें।
मुख्य अतिथि सांसद लालवानी ने शहर की जीडीपी को दोगुना करने और इंदौर को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख कर उद्यमियों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याएं और सुझाव मुझे दें, ताकि उचित फोरम पर उनका समाधान हो सके।
इस अवसर पर एसो. की ओर से श्रेष्ठ कीर्तिमान बनाने वाले उद्यमी और संगठन के अध्यक्ष गुरवीर सिंह, उद्योगपति वीरू सेन (रिया ट्रेडिंग), मोहनसिंह पंवार एवं राजनसिंह पंवार (पारस पाइप), ओमप्रकाश जैन, लोकेश जैन, विकास जैन (लोकेश इंटरप्राइजेस), अशोक यादव (जय गोपाला) को अतिथियों ने सम्मानित किया।
मेहमानों का स्वागत रमेश माहेश्वरी, प्रकाश जैन भटेवरा, अशोक अग्रवाल, रामकिशोर राठी, अतुल खंडेलवाल, अतीत अग्रवाल, मनीष चौधरी, विजय राठौर, फखरुद्दीन आरिफ, जतिन दीवान, अनिल पालीवाल एवं कार्यकारिणी के कशिश दिवान, जीतू राठौर, प्रिंस महाजन, मधु खंडेलवाल, प्रीतेश जैन, मुकेश भटेवरा, महेश अवतानी, बीके गुप्ता, राकेश राजपूत, वीरू जैन, अमित तिवारी, डिंपल जैन आदि सदस्यों ने किया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!