खबर
Top News

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले: सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 3:20 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। सरकार ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) और जिला सहकारी बैंकों के चुनाव एक साल के लिए टालने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने, नौ जिला सहकारी बैंकों को अंश पूंजी उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के लिए 193 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी गई। बैठक में प्रदेश के विकास, खनिज राजस्व बढ़ाने, पर्यटन और आगामी दो वर्षों की सरकारी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

कैबिनेट बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई पैक्स समितियों के गठन और परिसीमन की प्रक्रिया जारी होने के कारण सहकारी संस्थाओं के चुनाव स्थगित किए गए हैं। पैक्स समितियों के प्रतिनिधि ही जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में मतदाता होते हैं। इसलिए जिला सहकारी बैंकों के चुनाव भी पैक्स चुनाव संपन्न होने के बाद कराए जाएंगे।

नौ जिला सहकारी बैंकों को मिलेंगे 325 करोड़ रुपए
कैबिनेट ने नौ जिला सहकारी बैंकों को कुल 325 करोड़ रुपए की अंश पूंजी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पिछले वर्ष 50-50 करोड़ रुपए की अंश पूंजी पाने वाले छह बैंकों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच बैंकों को 25-25 करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। इनमें रीवा, सतना, दतिया, शिवपुरी और जबलपुर के जिला सहकारी बैंक शामिल हैं।

इसके अलावा रायसेन, मुरैना, सागर और सीधी के चार जिला सहकारी बैंकों को 50-50 करोड़ रुपए की अंश पूंजी दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य सहकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है।

तीन साल के कामकाज की समीक्षा, अगले दो साल का रोडमैप बनेगा
राज्य सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और योजनाओं की समीक्षा करेगी। इसके लिए 2 दिसंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों का नीति चिंतन आयोजित किया जाएगा। इसमें आठ सत्र होंगे और वर्ष 2047 तक विकसित मध्यप्रदेश बनाने के विजन पर चर्चा की जाएगी।

इस बैठक के निष्कर्षों के आधार पर 21 और 22 दिसंबर को मंत्रियों और विधायकों का चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें सरकार के अगले दो वर्षों की प्राथमिकताएं और कार्ययोजना निर्धारित की जाएगी।

वहीं, विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। इस दौरान अनुपूरक बजट और विभिन्न शासकीय संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे।

2027 युवा वर्ष घोषित, साल में दो बार होगी पीएससी परीक्षा
कैबिनेट ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत युवाओं के लिए रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने की योजना है। इसके लिए परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया गया है।

भोपाल के नाथू बरखेड़ा में करीब एक हजार करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पहले चरण का शुभारंभ होने की जानकारी भी बैठक में दी गई।

46,500 घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए 193 करोड़ मंजूर
ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण के लिए सरकार ने 193 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत 20 से अधिक घरों वाली आबादी के 1,834 मजरों और टोलों के लगभग 46,500 घरों तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

योजना में केंद्र और राज्य सरकार दोनों की वित्तीय भागीदारी रहेगी। वहीं, 20 से कम घरों वाली छोटी बस्तियों और मोहल्लों में विद्युतीकरण का खर्च राज्य सरकार स्वयं उठाएगी।

खनिज राजस्व 12,170 करोड़ से बढ़ाकर 30 हजार करोड़ करने का लक्ष्य
सरकार ने प्रदेश में खनिज संसाधनों से होने वाली आय बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। वर्तमान में खनिज रॉयल्टी से करीब 12,170 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। इसे बढ़ाकर 30 हजार करोड़ रुपए करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके लिए प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटकर खनिज निगम लिमिटेड के माध्यम से नया सर्वे कराया जाएगा। पुराने सर्वेक्षणों के आंकड़ों का भी विश्लेषण किया जाएगा। नई खदानों के विकास पर प्रतिवर्ष लगभग 70 से 80 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

ओंकारेश्वर की एकात्म धाम परियोजना को मंजूरी, सिंहस्थ से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य
कैबिनेट ने ओंकारेश्वर में 2,424 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की जा रही एकात्म धाम परियोजना को जारी रखने की मंजूरी दी है। परियोजना के प्रमुख निर्माण कार्य आगामी सिंहस्थ से पहले पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मांडू, कान्हा-किसली और पेंच में ट्राइबल कैफे स्थापित किए जाएंगे। इन कैफे के माध्यम से देशी-विदेशी पर्यटकों को जनजातीय खान-पान और संस्कृति से परिचित कराया जाएगा। जनजातीय उत्पादों को जीआई टैग दिलाने के लिए भी आवेदन किए गए हैं।

ग्वालियर में 25 उद्योगपतियों को जमीन आवंटित
ग्वालियर में जुलाई से शुरू हुए टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में नवंबर तक 25 उद्योगपतियों को जमीन आवंटित की जा चुकी है। यहां निवेश के लिए 40 नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। सरकार ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश में अब तक 26 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं।

एचपीवी वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए गए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में मध्यप्रदेश ने निर्धारित लक्ष्य का 100 प्रतिशत हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ प्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गया है।

इसके अलावा देसी नस्ल की गायों के पालन को प्रोत्साहित करने वाली गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना जारी रखने का निर्णय भी लिया गया है। योजना के तहत प्रतिदिन छह लीटर से अधिक दूध देने वाली देसी गायों के पशुपालकों को ग्राम और ब्लॉक स्तर पर एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाता है।


संबंधित समाचार

डिकोडिंग राहुल गांधी
Top News

डिकोडिंग राहुल गांधी

1 minute ago
7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश
Top News

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

2 minutes ago
जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे
Top News

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

9 minutes ago
गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग
Top News

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

19 minutes ago
वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

25 minutes ago
घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव
Top News

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

28 minutes ago
देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा
Top News

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

28 minutes ago
पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित
Top News

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

31 minutes ago
जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा
Top News

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

33 minutes ago
पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता
Top News

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

about 1 hour ago
धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार
Top News

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग
Top News

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

about 1 hour ago
पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा
Top News

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

about 1 hour ago
महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में
Top News

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

about 1 hour ago
प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक
Top News

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

about 1 hour ago
राजधानी में किसानों का प्रदर्शन
Top News

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध
Top News

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

about 1 hour ago
सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई
Top News

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

about 2 hours ago
सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...
Top News

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!