खबर
Top News

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार: खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे की लत पूरी करने के लिए तस्कर ने खुद नशा बेचना शुरू कर दिया। इसका खुलासा खजराना पुलिस की कार्रवाई में हुआ है। एमडी ड्रग्स का आदी 24 वर्षीय फैजल शेख सस्ते दामों पर नशा खरीदकर ऊंची कीमतों पर बेचने और सप्लाई करने में जुटा था।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश ने उसकी पोल खोल दी। रंगून गार्डन के पास घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 21 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स मिली, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है।

जानकारी के अनुसार खजराना पुलिस की टीम 21 नवंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान रंगून गार्डन के पास पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। पुलिस टीम को देखते ही वह घबराया और बचकर भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी में उसके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी की पहचान फैजल शेख उर्फ सादिक उर्फ नेता (24), निवासी तंजीम नगर, खजराना के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में फैजल ने खुद एमडी ड्रग्स का आदी होना स्वीकार किया।

उसने बताया कि नशे की लत पूरी करने और कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में वह सस्ते दामों पर एमडी खरीदता था और फिर महंगे दामों पर बेचकर सप्लाई करता था। यानी अपनी लत के साथ कमाई का लालच भी उसे इस अवैध धंधे में खींच लाया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

सहयोगियों की तलाश में जुटी पुलिस
फैजल तक एमडी ड्रग्स पहुंचाने वाला कौन है और वह किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था? पुलिस तस्करों से इनके अन्य साथियों की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि केवल एक तस्कर की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि उसके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क तक भी पहुंचा जा सके। फिलहाल आरोपी ने पूछताछ में कुछ सहयोगी तस्करों के नाम कबूले है। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी है।

संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

7 minutes ago
डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में
Top News

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

18 minutes ago
धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर
Top News

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

27 minutes ago
गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने
Top News

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

31 minutes ago
गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार
Top News

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

32 minutes ago
क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी
Top News

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

35 minutes ago
डिकोडिंग राहुल गांधी
Top News

डिकोडिंग राहुल गांधी

39 minutes ago
7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश
Top News

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

41 minutes ago
जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे
Top News

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

about 1 hour ago
गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग
Top News

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

about 1 hour ago
घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव
Top News

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

about 1 hour ago
देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा
Top News

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

about 1 hour ago
पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित
Top News

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

about 1 hour ago
जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा
Top News

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

about 1 hour ago
पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता
Top News

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

about 1 hour ago
धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार
Top News

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग
Top News

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

about 1 hour ago
पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा
Top News

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!