गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार: इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जन्म के बाद गंभीर बीमारियों से जूझते जिस मासूम को उसके माता-पिता अस्पताल में छोड़कर चले गए थे, अब उसकी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। धार जिले में जन्मे एक साल के बच्चे को अमेरिका में रहने वाला दंपति गोद लेगा। बच्चे को नया परिवार दिलाने के लिए करीब एक साल से चल रही कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया को कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंजूरी दे दी है। अब जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और वीजा की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मासूम अमेरिका रवाना हो सकेगा।
खास बात यह है कि बच्चे को गोद लेने वाले अमेरिकी दंपति के पहले से दो बच्चे हैं। ऐसे में मासूम को नए माता-पिता के साथ दो भाई-बहनों का साथ भी मिलेगा।
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे जुड़वां भाई, एक ने तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, धार जिले में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। दोनों बच्चे जन्म के बाद से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें थैलेसीमिया, सिकल सेल और हेपेटाइटिस बी एवं सी जैसी बीमारियां होने की जानकारी सामने आई थी।
बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उनके माता-पिता उन्हें अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। इसके बाद दोनों बच्चों को बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया।
इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी रहा। स्वास्थ्य में सुधार के बाद जीवित बचे बच्चे की देखरेख इंदौर की संजीवनी सेवा संस्था में की जाने लगी।
अमेरिकी दंपति ने जताई गोद लेने की इच्छा
बच्चे को स्थायी परिवार उपलब्ध कराने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के माध्यम से दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई।
इसी दौरान अमेरिका में रहने वाले एक दंपति ने बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताई। दंपति के पहले से दो बच्चे हैं। निर्धारित कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने दत्तक ग्रहण को मंजूरी प्रदान कर दी।
पहले दिल्ली आएगा दंपति, फिर इंदौर में बच्चे से मुलाकात
दत्तक ग्रहण की मंजूरी मिलने के बाद अब बच्चे के विदेश जाने से संबंधित दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। सबसे पहले उसका जन्म प्रमाण पत्र तैयार कराया जाएगा। इसके बाद पासपोर्ट और वीजा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अमेरिकी दंपति पहले दिल्ली पहुंचेगा और वहां से इंदौर आकर बच्चे से मुलाकात करेगा। सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बच्चा अपने नए परिवार के साथ अमेरिका जाएगा।
एक साल से चल रही थी गोद देने की प्रक्रिया
विभागीय जानकारी के अनुसार, बच्चे को नया परिवार दिलाने के लिए करीब एक साल से कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाएं चल रही थीं। अंतरराष्ट्रीय दत्तक ग्रहण से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अब बच्चे के अमेरिका जाने का रास्ता साफ हुआ है। बताया गया है कि अब तक करीब 30 बच्चों को विदेशों में गोद दिया जा चुका है।
हर छह महीने में ली जाएगी बच्चे की रिपोर्ट
विदेश में गोद दिए जाने वाले बच्चों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की व्यवस्था है। इसके तहत हर छह महीने में फॉलोअप रिपोर्ट ली जाती है।
इस रिपोर्ट के माध्यम से यह जानकारी जुटाई जाती है कि बच्चा अपने नए परिवार में किस स्थिति में रह रहा है और उसकी देखभाल किस प्रकार की जा रही है।
गंभीर बीमारियों, माता-पिता से बिछड़ने और जुड़वां भाई की मौत जैसी परिस्थितियों से गुजरे इस मासूम के लिए अब अमेरिका में एक नए पारिवारिक जीवन की शुरुआत होने जा रही है।
संबंधित समाचार

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!