गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग: किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 600 रुपए प्रति क्विंटल करने और 50 रुपए अतिरिक्त बोनस देने की मांग को लेकर नरसिंहपुर जिले के करीब 200 किसान सोमवार को राजधानी भोपाल पहुंच गए।
मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया। इसके बाद किसानों ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
राष्ट्रवादी किसान आर्मी के संयोजक प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार से गन्ने का उचित मूल्य निर्धारित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि उन्हें गन्ने का पर्याप्त मूल्य नहीं मिल रहा है। वर्तमान में करीब 450 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिलने की बात कहते हुए किसानों ने इसे बढ़ाकर 600 रुपए करने की मांग की।
उनका कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन उपज का अपेक्षित मूल्य नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।
किसानों का दर्द- देश का पेट भरने वाला अन्नदाता गलियों में पड़ा है
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा, 'जो अन्नदाता पूरे देश का पेट भरता है, वह आज अपनी मांगों को लेकर गलियों में पड़ा है।' उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो मूंग खरीदी को लेकर हुए आंदोलन की तरह बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
किसानों ने कहा कि फिलहाल प्रदर्शन में सीमित संख्या में लोग पहुंचे हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो बड़ी संख्या में किसान राजधानी पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे।
कृषि संचालक ने पांच किसानों को बातचीत के लिए बुलाया
प्रदर्शन के बीच किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संचालक उमाशंकर भार्गव ने किसानों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। किसान महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष राकेश धाकड़ ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल विभाग के संचालक से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगा।
उन्होंने कहा कि किसानों की प्रमुख मांग गन्ने का भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने के साथ 50 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस देने की है। प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों से मिलने जाने के दौरान अन्य किसान धरनास्थल पर ही डटे रहे।
600 रुपए भाव और 50 रुपए बोनस की मांग
किसान संगठनों का कहना है कि गन्ने की खेती में लगने वाली लागत के मुकाबले वर्तमान कीमत पर्याप्त नहीं है। किसानों ने मांग की कि सरकार गन्ने का मूल्य बढ़ाने के साथ अतिरिक्त बोनस भी दे, ताकि उत्पादकों को आर्थिक राहत मिल सके।
संबंधित समाचार

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!