खबर
Top News

डिकोडिंग राहुल गांधी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 3:29 pm
शेयर करें:
डिकोडिंग राहुल गांधी

खुलासा फर्स्ट।
पत्रकार आरती रामचंद्रन की किताब ‘डिकोडिंग राहुल गांधी’ वर्ष 2012 में प्रकाशित हुई थी। यह वह दौर था, जब नाममात्र के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए की दूसरी पारी की उल्टी गिनती का अंतिम समय चल रहा था।

राहुल गांधी तब 42 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस चारों खाने चित्त हुई थी और अखिलेश यादव पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। तब से अब तक साबरमती, गंगा, गोमती और शिप्रा में बहुत पानी बह चुका है।

अब जबकि सोनिया गांधी अपनी किताब को लेकर सुर्खियों में हैं और राहुल गांधी अपनी विशिष्ट कार्यशैली व बयानों के कारण हमेशा की तरह चर्चा में बने हुए हैं, ऐसे में राहुल पर केंद्रित इस किताब को दूसरी बार पलटना दिलचस्प लगा। इन 14 वर्षों में लोकसभा के तीन और उत्तर प्रदेश समेत राज्यों के लगभग सौ चुनाव हो चुके हैं।

अधिकांश चुनाव परिणामों ने राहुल की नेतृत्व क्षमता पर उठे सवालों को और गहरा किया है। सोशल मीडिया ने उन्हें एक नाकाम नेता के रूप में ‘पप्पू’ टाइप अनेक हास्यास्पद और विचित्र उपमाओं से नवाजा है।

नेता प्रतिपक्ष के रूप में विशेषकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के प्रति राहुल गांधी की भाषा समय के साथ लगातार कठोर और अपमानजनक होती गई है। इससे उनकी ऐसी अपरिपक्व राजनीतिक शख्सियत की छवि बनी है, जो पितृ पक्ष से घैंडी उपनाम वाले गुजरात के भरूच मूल के अपने पारसी पूर्वजों के पुण्य प्रताप से ‘सत्ताधीश्वरों के नेहरू परिवार’ में जन्मा और भारत की सत्ता को अपने जन्मसिद्ध अधिकार के रूप में देखता है, जिस पर कुछ ऐरे-गैरे अयोग्य लोग फ्रॉड-ब्रॉड करके काबिज हो गए हैं।

2014 से अब तक हुए तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अपने अब तक के न्यूनतम स्कोर तक पहुंची। राहुल एक ऐसे राजनीतिक उत्पाद की तरह बहुप्रचारित हुए, जिन्हें दस जनपथ की बुझी हुई राजनीतिक शक्तिपीठ कई बार अलग-अलग रूपों में लॉन्च कर चुकी है।

आरती रामचंद्रन की किताब राहुल पर लिखी दूसरी किताबों में सबसे गहरी, रोचक राजनीतिक और व्यक्तिगत पड़ताल करती है। इतने समय बाद भी अगर आरती राहुल पर फिर लिखना चाहें तो उनके विश्लेषण का बड़ा हिस्सा आज भी प्रासंगिक रहेगा।

आरती रामचंद्रन ने राहुल की हार्वर्ड विश्वविद्यालय की पढ़ाई को लेकर सवाल पूछे थे कि पढ़ाई किस विषय में हुई और वहां कितना समय बिताया। राहुल के कार्यालय ने उनकी उच्च शिक्षा को लेकर इस सीधे-सादे सवाल पर भी कुछ बताने से इनकार कर दिया।

अमेठी से चुनाव में दाखिल नामांकन के समय शपथ पत्र में भी उन्होंने ग्रेजुएशन डिग्री का उल्लेख नहीं किया था। केवल 1989 में सीनियर सेकंडरी परीक्षा पास करने की जानकारी दी गई थी और कैम्ब्रिज में अपने कोर्स का नाम भी गलत लिखा गया था।

दिल्ली में स्कूल के दिनों में प्रधानमंत्रियों के परिवार से होने के कारण राहुल हमेशा अलग नजर आते थे। बच्चों को लगता था कि यह भी बड़ा होकर एक दिन प्रधानमंत्री बनेगा। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भाई-बहनों का स्कूल छूट गया और वे घर पर रहकर ही पढ़े।

राहुल ने 1994 में अमेरिका के रोलिंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में डेवलपमेंट स्टडीज में एमफिल की डिग्री ली। लंदन में माइकल पोर्टर की मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म ‘मॉनिटर’ में कुछ समय काम करने के बाद बीपीओ बूम के दौर में ‘बैकऑप्स सर्विसेज’ नामक इंजीनियरिंग डिजाइनिंग आउटसोर्स फर्म का कारोबार शुरू किया।

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और अज्ञातवास वर्षों से चर्चा का विषय रहे हैं। विशेष रूप से उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर। 1999 में पहली बार उन्हें किसी के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था और मीडिया में उस महिला का नाम जुआनिता बताया गया। 2004 में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की पत्रकार वृंदा गोपीनाथ के साथ बातचीत में राहुल ने खुद स्पष्ट किया था मेरी गर्लफ्रेंड का नाम जुआनिता नहीं बल्कि वेरोनिका है।

वह स्पेन की हैं, न कि वेनेजुएला या कोलंबिया की। वह वास्तुकार हैं, न कि वेट्रेस। एक अन्य अवसर पर उन्होंने कहा था कि वह काफी समय से वेनेजुएला में रह रही थीं, उनके माता-पिता स्पैनिश थे और निकट भविष्य में शादी की कोई योजना नहीं थी। 26 साल से मिस वेरोनिका के बारे में कुछ अता-पता नहीं है।

किताब के प्रकाशन से आज तक देश-दुनिया में बहुत कुछ बदल चुका है, लेकिन लेखक के अनुसार राहुल गांधी की राजनीति में बहुत कुछ वैसा ही दिखाई देता है। कश्मीर, अयोध्या, बंगाल और बस्तर तक भारत का समकालीन राजनीतिक इतिहास कई करवटों से गुजर चुका है।

हर करवट पर भाजपा के ब्रांड की छाप स्पष्ट रही है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे वास्तुकारों के नेतृत्व में भाजपा राहुल गांधी के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी से कहीं अधिक ‘दुश्मन नंबर एक’ बन गई है। किताब में दिलीप पडगांवकर का कमेंट है—राहुल अभी तक सुपरिभाषित ब्रांड के रूप में उभर पाने में असफल रहे हैं।

राजनीति में राहुल की पालकी के कहारों में कनिष्क सिंह, सचिन राव, मीनाक्षी नटराजन और जितेंद्र सिंह के प्रोफाइल तथा राहुल के अवतरण के बाद कांग्रेस में प्रभावी युवा नेताओं के बहुप्रचारित समूह का भी उल्लेख है। इनमें मिलिंद देवड़ा, संदीप दीक्षित, सचिन पायलट, जितिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल थे।

कनिष्क सिंह ने ‘सेमिनार’ पत्रिका के एक लेख में लिखा था कि राजीव गांधी के बाद भारत वृद्धों के शासन में चलने वाला राज्य बन गया और युवा नेतृत्व में यह क्षमता है कि वह पांच साल की सीमा से बाहर निकलकर सोच सके और उनके लिए काम कर सके।

कांग्रेसी कहारों के लिए यह सोचने का विषय है कि दो दशकों तक अपने कंधों पर राहुल को लेकर वे किन रास्तों से होकर कहां के लिए निकले थे, पहुंचे कहां हैं और आगे का रास्ता कहां जाता है। 2004 में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में कनिष्क सिंह के शब्द थे भारत अब सफेद बालों वाली राजनीति के सिंड्रोम से निकल चुका है। मेरा मानना है कि लंबे समय तक सत्ता में रहा कोई भी संगठन सीटों के लिहाज से बाद में सूखता है, वैचारिक रूप से वह दिवालिया पहले होता है।

विनोद मेहता, दिलीप पडगांवकर, मिन्हाज मर्चेंट, प्रताप भानू मेहता, वी. कृष्ण अनंत, सुनंदा के. दत्ता-रे, राशिद किदवई, हरीश खरे और अजय उपाध्याय जैसे अनुभवी राजनीतिक संपादकों-लेखकों की टिप्पणियों से सुसज्जित यह किताब केवल राहुल गांधी की विस्तृत व्याख्या नहीं करती, बल्कि नेहरू परिवार के साए में भारत की राजनीतिक-सामाजिक-आर्थिक यात्रा और कांग्रेस संगठन को एक पारिवारिक फर्म में बदलने के पड़ावों का भी पोस्टमार्टम करती है।

लेखक के अनुसार इसकी काली छाया आपातकाल से लेकर निर्दोष सिखों के क्रूर नरसंहार तक फैली है, जिससे सोनिया गांधी सहित राहुल और प्रियंका कभी पूरी तरह छुटकारा नहीं पा सकेंगे।

अपने गलत राजनीतिक निर्णयों के कारण असमय मृत्यु के शिकार हुए इंदिरा और राजीव को दोनों भाई-बहन ‘भारत के लिए हुआ बलिदान’ मानते आए हैं। लेखक का तर्क है कि सत्य मानने के लिए एक असत्य को सौ बार दोहराना जरूरी नहीं होता, दिमाग पर एक बार टांक लेना भी काफी है और आपको लगेगा कि आप ही सत्य हैं।

इंदिरा गांधी के समय कांग्रेसी चाल-चरित्र पर विनोद मेहता की टिप्पणी भी किताब में है। वे लिखते हैं कि संजय गांधी के अधीन युवा कांग्रेस ऐसी संस्था बन गई थी, जिसमें अलग-अलग तरह के गुंडे, ठग, पॉकेटमार और अपराधी शरण लेते थे। उनके अनुसार युवा कांग्रेस डर पैदा करने वाली संस्था बन गई थी और उसके कार्यकर्ताओं को ‘संजय के गुंडे’ कहा जाने लगा।

यह किताब कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को पढ़नी चाहिए, विशेषकर उन्हें जिन्हें राहुल गांधी में भविष्य के भारत का कोई महान नेता दिखाई देता है। राजनीति में रुचि रखने वाले उन विश्लेषकों को भी इसे पलटना चाहिए, जो राहुल गांधी को ‘भाजपा का स्टार प्रचारक’ मानते हैं।

एन. राम ने प्रस्तावना में लिखा है राहुल गांधी को पार्टी में और राजनीतिक हलकों में एक पहेली की तरह देखा जाता है। इसलिए उनको डिकोड करने की जरूरत है। जो बात बिल्कुल साफ है वह यह कि उनका आगमन हो चुका है, जो साफ नहीं है वह यह कि वे किन राजनीतिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं और किस तरफ जा रहे हैं।

राहुल की राजनीतिक कार्यशैली पर किताब में एक नेता की टिप्पणी भी ध्यान देने योग्य है राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के मल्लिका सहरावत हैं। वे आते हैं, अपना आइटम नंबर पेश करते हैं और गायब हो जाते हैं। उनका पटकथा से कोई लेना-देना नहीं होता।

लेखक का निष्कर्ष है कि आज अगर यही टिप्पणी दोबारा ली जाए तो शायद मल्लिका सहरावत की जगह चमचमाती सुश्री नोरा फतेही का नाम लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने
Top News

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

less than a minute ago
गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार
Top News

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

1 minute ago
क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी
Top News

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

4 minutes ago
7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश
Top News

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

9 minutes ago
जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे
Top News

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

16 minutes ago
वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

18 minutes ago
गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग
Top News

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

26 minutes ago
वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

33 minutes ago
घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव
Top News

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

35 minutes ago
देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा
Top News

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

36 minutes ago
पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित
Top News

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

38 minutes ago
जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा
Top News

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

41 minutes ago
पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता
Top News

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

about 1 hour ago
धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार
Top News

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग
Top News

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

about 1 hour ago
पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा
Top News

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

about 1 hour ago
महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में
Top News

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

about 1 hour ago
प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक
Top News

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

about 1 hour ago
राजधानी में किसानों का प्रदर्शन
Top News

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध
Top News

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!