खबर
Top News

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा: निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 2:57 pm
शेयर करें:
जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आम जनता को पानी बचाने और सरकारी सुविधाओं का दुरुपयोग नहीं करने की नसीहत देने वाला नगर निगम खुद अपनी व्यवस्था पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। निगम के अनुबंधित टैंकरों से मुफ्त पानी पहुंचाने के बजाय उसे बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

ताजा मामला रानी सती क्षेत्र में समता भवन के पास की गली का है। यहां रविवार दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोप है कि महज चार घरों के लिए पहुंचे टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। वीडियो के साथ स्थानीय लोगों का सवाल है कि क्या शहर में सारे नियम-कायदे सिर्फ आम जनता के लिए हैं? मनमानी कर रहे टैंकर संचालकों पर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

तीन महीने से शिकायतें, फिर भी कार्रवाई नहीं... टैंकरों से पानी बेचने की शिकायतें लगभग तीन महीने से की जाती रही हैं, निर्माणाधीन इमारतों और होटलों तक निगम के टैंकरों से पानी पहुंचाने के आरोप लग रहे हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सवाल यह है कि टैंकर कहां जा रहा है, किस वार्ड में और कितनी मात्रा में पानी बांट रहा है इसकी निगरानी आखिर कौन कर रहा है? यदि निगम के पास टैंकरों का पूरा रिकॉर्ड है, तो गड़बड़ी पकड़ में क्यों नहीं आ रही?

कमिश्नर के आदेश भी टैंकर संचालकों के सामने बेअसर!... ग्रीष्मकाल में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अनुबंधित टैंकरों से जनता को पानी की आपूर्ति नि:शुल्क की जाएगी। टैंकरों पर वार्ड क्रमांक और संबंधित जानकारी लिखना अनिवार्य किया गया था।

साथ ही पानी के बदले पैसे मांगने वाले संचालकों की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर भी दर्ज कराया गया था, ताकि कोई भी नागरिक सीधे शिकायत कर सके, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। टैंकरों पर लिखे नियम और मुफ्त सेवा के दावे कागजों तक सिमटते दिखाई दे रहे हैं।

जोनल अधिकारियों की निगरानी पर उठे सवाल... इस पूरे मामले में निगम के जलकार्य विभाग से लेकर संबंधित जोन के अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। टैंकर किस स्थान पर भेजा गया, किसे पानी दिया गया और निर्धारित क्षेत्र के बजाय दूसरी जगह आपूर्ति तो नहीं की गई, इसकी जांच करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

इसके बावजूद यदि टैंकर निर्माणाधीन भवनों और होटलों तक पहुंच रहे हैं, तो यह केवल संचालकों की मनमानी नहीं, बल्कि निगरानी व्यवस्था की गंभीर नाकामी भी है।

अब सवाल निगम आयुक्त और जिम्मेदार अधिकारियों से है कि जनता के हिस्से का पानी बेचने वालों पर कार्रवाई कब होगी? टैंकर संचालकों के अनुबंध की जांच होगी या नहीं? पिछले तीन महीनों की शिकायतों का हिसाब लिया जाएगा या फिर इस बार भी मामला कुछ दिनों की चर्चा के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

7 minutes ago
घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव
Top News

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

9 minutes ago
देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा
Top News

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

10 minutes ago
पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित
Top News

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

12 minutes ago
पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता
Top News

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

26 minutes ago
धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार
Top News

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

31 minutes ago
वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग
Top News

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

32 minutes ago
पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा
Top News

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

42 minutes ago
महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में
Top News

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

43 minutes ago
प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक
Top News

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

about 1 hour ago
राजधानी में किसानों का प्रदर्शन
Top News

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध
Top News

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

about 1 hour ago
सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई
Top News

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

about 1 hour ago
सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...
Top News

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

about 1 hour ago
दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

about 1 hour ago
शेयर बाजार में मचा हाहाकार
Top News

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने
Top News

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

about 2 hours ago
पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी
Top News

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!