गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने: आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर थाना क्षेत्र की गोधा स्टेट कॉलोनी में हुए हवाई फायर के मामले में क्राइम ब्रांच एसआईटी की जांच जारी है। चूंकि गोलियां पूर्व में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी का शिकार हो चुके कॉलोनाइजर मनीष गोधा के ऑफिस पर चली थीं, इसलिए पुलिस की जांच के केंद्र में लॉरेंस गैंग हैं।
हालांकि हवाई फायर से पहले कॉलोनी के गार्ड का कॉलेज के कुछ छात्रों से विवाद हुआ था। इसे लेकर उन पर भी शंका जताई गई थी। एसआईटी ने छात्रों की पहचान कर उन्हें आज कथन के लिए बुलाया है। उनके बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाई थीं या गार्ड को डराने के लिए छात्रों ने किसी से चलवाईं।
उल्लेखनीय है गांधी नगर निवासी कॉलोनाइजर मनीष गोधा की गोधा स्टेट में सुमतिधाम कॉलोनी स्थित ऑफिस के बाहर 18 नवंबर की देर रात हेलमेट पहनकर पैदल पहुंचे बदमाश ने पिस्टल से आठ राउंड हवाई फायर किए थे। गार्ड प्रमोद के ललकारने पर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर अपने बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला था।
गांधी नगर पुलिस के गार्ड की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद खुलासा फर्स्ट द्वारा लॉरेंस गैंग पर शक जताने के बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस की जांच क्राइम ब्रांच की एसआईटी को सौंपी थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में बदमाश सुपर कॉरिडोर तक जाते हुए कैद हुए और फिर अंधेरे में गायब हो गए।
फिलहाल मामले की जांच में जुटी एसआईटी के हाथ कुछ खास नहीं लगा, जिससे बदमाशों का सुराग लग सके। हालांकि मनीष गोधा द्वारा लॉरेंस गैंग को पहले भी पांच करोड़ रुपए की फिरौती दिए जाने की बात सामने आई थी। क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब तक 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा चुके हैं।
कुछ इलाकों में कैमरे बंद होने के चलते बदमाशों के फुटेज नहीं मिल पाए। शंका है कि आरोपियों ने रास्ते में कपड़े बदल लिए हों। हालांकि ये जरूर सामने आया कि बदमाश जिस बाइक से आए थे, उन्होंने उसकी नंबर प्लेट पर कपड़ा डाल रखा था। वे गांधी नगर के पास स्थित हनुमान मंदिर से सुपर कॉरिडोर तरफ से आए थे। हवाई फायर के बाद सुपर कॉरिडोर टी-सेंटर पर आखिरी बार दिखे। संभवत: बदमाश हातोद रोड होते हुए फरार हुए हैं।
फुटेज के अवलोकन से बदमाश प्रोफेशनल शूटर नजर आ रहे हैं। ऐसे में क्राइम ब्रांच की जांच जेल से छूटे बदमाशों पर जा टिकी है। क्राइम ब्रांच ने मामले में केस दर्ज कराने वाले गार्ड प्रमोद से बात की तो उसने बताया था कि घटना से पहले कॉलोनी के गेट पर हुड़दंग कर रहे कॉलेज के कुछ छात्रों से विवाद हुआ था।
उन्होंने धमकी दी थी। इसके चलते क्राइम ब्रांच को लॉरेंस गैंग के साथ-साथ कॉलेज छात्रों पर भी शक है, जिन्हें आज बयान के लिए बुलवाया है। उनके बयानों के बाद ही खुलासा होगा कि गोलियां उन्होंने चलाईं या चलवाईं अथवा नहीं।
संबंधित समाचार

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!