क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी: इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाडा और अलास्का क्रूज की विदेश यात्रा कराने के नाम पर एक परिवार से 14 लाख 38 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला ट्रैवल एजेंट को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने कम शुल्क में वीजा, क्रूज रिजर्वेशन, होटल और एयर टिकट बुकिंग कराने का भरोसा दिलाकर रकम ऐंठ ली।
इसके बाद फर्जी एयर टिकट पीएनआर (PNR) और गलत बायोमेट्रिक तारीख देकर फरियादी को गुमराह करती रही। आखिरकार मोबाइल बंद कर संपर्क तोड़ लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान पूजा सिंह उर्फ पूजा तिवारी (28), निवासी सेक्टर-29, फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, ओल्ड पलासिया क्षेत्र के फरियादी और उनके पुत्र ने विदेश यात्रा के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस उपायुक्त अपराध कार्यालय में की थी। परिवार ने कनाडा और अलास्का क्रूज की यात्रा की योजना बनाई थी।
इसी दौरान एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात पूजा सिंह से हुई। महिला ने खुद को टूर एंड ट्रैवल्स एजेंट बताते हुए कम खर्च में विदेश यात्रा की सभी व्यवस्थाएं कराने का भरोसा दिलाया।
पति के खाते में जमा कराए 8.67 लाख, बुकिंग के नाम पर लिए 5.70 लाख
पुलिस जांच में सामने आया कि नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच महिला ने फरियादी से अलग-अलग माध्यमों से कुल 14,38,002 रुपए जमा कराए। इनमें 8,67,947 रुपए अपने पति के बैंक खाते में आरटीजीएस, चेक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से जमा करवाए गए।
इसके अलावा मेक माय ट्रिप और एयरबीएनबी के जरिए होटल व टिकट बुकिंग के नाम पर 5,70,055 रुपए और जमा कराए गए। रकम लेने के बावजूद आरोपिया ने न तो वीजा उपलब्ध कराया और न ही यात्रा के वैध टिकट दिए।
फर्जी PNR देकर करती रही गुमराह, फिर मोबाइल बंद किया
क्राइम ब्रांच के अनुसार, रकम मिलने के बाद महिला ने फरियादी को गलत बायोमेट्रिक तारीख बताई और एयर टिकट का फर्जी पीएनआर उपलब्ध कराया। जब परिवार ने यात्रा संबंधी दस्तावेज और बुकिंग की जानकारी मांगी तो वह लगातार टालमटोल करती रही।
बाद में महिला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और फरियादी से संपर्क समाप्त कर लिया। इसके बाद परिवार को धोखाधड़ी का संदेह हुआ और पुलिस से शिकायत की गई।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और आपराधिक न्यासभंग के तथ्य सामने आने पर क्राइम ब्रांच ने 17 जुलाई 2026 को अपराध क्रमांक 0103/2026 दर्ज किया था। महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 316(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले में फरार आरोपिया की तलाश के दौरान क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर पूजा सिंह उर्फ पूजा तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
12वीं तक पढ़ी आरोपिया, ट्रैवल एजेंट बनकर करती थी काम
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला 12वीं तक शिक्षित है। वह खुद को टूर एंड ट्रैवल्स एजेंट बताकर विदेश यात्रा, वीजा और टिकट बुकिंग से जुड़ा काम करती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपिया ने इस तरह अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है या नहीं।
ठगी की रकम और अन्य लोगों की भूमिका की जांच
क्राइम ब्रांच महिला से ठगी की राशि की बरामदगी के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही रकम जमा कराने के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक खाते और प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!