धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर: पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डॉलर मार्केट में एक मोबाइल व्यापारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले व्यापारी का भरोसा जीता और फिर ग्राहक को दिखाकर बेचने के बहाने 10 मोबाइल फोन ले गया।
इसके बाद उसने उक्त मोबाइल उसी मार्केट के दूसरे दुकानदारों को बेच दिए और रकम लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद एमजी रोड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर सौंपा गया।
एमजी रोड पुलिस के मुताबिक डॉलर मार्केट में सुहान्या मोबाइल दुकान संचालक जयेश चावला की शिकायत पर नयापुरा निवासी रिजवान पिता अबरार खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने बताया कि व्यापार के सिलसिले में करीब पांच महीने पहले रिजवान से पहचान हुई थी।
शुरुआत में वह एक-दो बार दुकान से मोबाइल लेकर गया और समय पर नकद भुगतान कर दिया। इससे उस पर भरोसा बढ़ गया। कुछ दिन पहले रिजवान ग्राहक को दिखाने और बेचने के नाम पर जयेश से 10 मोबाइल फोन ले गया और थोड़ी देर में भुगतान करने की बात कही, लेकिन इसके बाद नहीं लौटा और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया।
उसी मार्केट के दूसरे दुकानदारों को बेच दिए
व्यापारी जयेश ने अपने स्तर पर तलाश की तो पता चला कि रिजवान ने सभी 10 मोबाइल डॉलर मार्केट के ही दूसरे दुकानदारों को बेच दिए हैं।
इस पर उन्होंने एमजी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
पूछताछ में उसने मोबाइल लेकर बेचने की बात कबूली। आरोपी को 25 नवंबर तक रिमांड पर लेकर पुलिस उसकी निशानदेही पर बेचे गए मोबाइल फोन बरामद करने का प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!