खबर
Top News

एक दिन पहले खरीदी कार: अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 4:17 pm
शेयर करें:
एक दिन पहले खरीदी कार

बायपास पर स्वाद अनंता रेस्टोरेंट के पास दो मोटर साइकिल सवारों को मारी थी टक्कर

बाइक सवार की मौत पर प्रकरण दर्ज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक दिन पहले घर में नई कार आने की खुशी थी। अगले ही दिन उसी कार से लौटते समय हुए भीषण हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। सिमरोल के नए बायपास पर रविवार देर रात दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में 28 वर्षीय अमित की मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई सहित चार लोग घायल हो गए। अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार पहले ही एक बेटे को खो चुका था। अब इस हादसे ने माता-पिता से उनका आखिरी सहारा भी छीन लिया। हादसा रविवार रात करीब 3 बजे नए बायपास पर कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ।

खजराना के पुष्प नगर निवासी अमित पुत्र अगस्टेन फ्रांसिस अपने चचेरे भाई रोहित (35) पुत्र सिल्वेस्टा फ्रांसिस, निलेश (38) पुत्र नाबर्ट फ्रांसिस और दोस्तों फैजान (21) पुत्र मंजूर तथा शादाब के साथ नेपानगर से इंदौर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार सामने से आ रही एसयूवी से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। कार चला रहे अमित को गंभीर चोटें आई थीं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे में रोहित, निलेश, फैजान और शादाब को भी सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।

एक दिन पहले ही खरीदी थी सेकंड हैंड कार... परिवार के लोगों ने बताया कि रोहित ने हादसे से एक दिन पहले ही सेकंड हैंड कार खरीदी थी। इसके बाद सभी ने अपनी चचेरी बहन से मिलने नेपानगर जाने का कार्यक्रम बनाया। अमित और रोहित पेंटिंग का काम करते थे, जबकि निलेश एक कंपनी में नौकरी करता है। किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस कार को लेकर परिवार में खुशी थी, वही अगले दिन एक बड़े हादसे की वजह बन जाएगी।

एसयूवी सवार गाड़ी छोड़कर भागे... सिमरोल पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद एसयूवी में सवार युवक अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर चले गए। उसमें कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

पुलिस एसयूवी के आधार पर उसके मालिक और सवारों की जानकारी जुटा रही है, साथ ही टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और हादसे के लिए कौन-सी परिस्थितियां जिम्मेदार रहीं, इसकी जांच की जा रही है।

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास रोड पर स्वाद अनंता रेस्टोरेंट के पास तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी थी। हादसे में 55 वर्षीय राजूलाल पिता रामदुलारे कौरी की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक 19 नवंबर को हुए इस हादसे में इदरीश नगर, मूसाखेड़ी निवासी आजादसिंह राजपूत (18), शरद उर्फ रोहित हिरवे (18), राज पिता राजूलाल कोरी (22), मनीष रंगीले (20) और राजूलाल कौरी (55) घायल हुए थे। सभी को कार (एमपी 09 बीएक्स 9264) ने टक्कर मारी थी।

इनमें से राजूलाल की मौत हो गई। इसी तरह द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के स्कीम-71 में रिंग रोड पर 20 नवंबर की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय देव उर्फ देवांश की मौत हो गई। पुलिस ने बताया उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

अलग-अलग हादसों में कई लोग घायल... शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में कई लोग घायल हुए। तेजाजी नगर में अनुराधा नगर सर्विस रोड पर मोटरसाइकिल की टक्कर से 65 वर्षीय गौरीबाई घायल हुईं। खंडवा रोड पर संपेरा कॉलोनी के सामने अर्टिगा कार की टक्कर से सुरेश अनारे और डोंगर सिंह घायल हो गए। एरोड्रम क्षेत्र में अज्ञात बाइक चालक ने भादर सिंह को टक्कर मार दी।

एमजी रोड पर फल मार्केट में खलामां मस्जिद के सामने अज्ञात बाइक चालक ने देवीलाल को टक्कर मारकर घायल कर दिया। तुकोगंज में जैन मंदिर के सामने ऑटो रिक्शा की टक्कर से मनीष कनेश घायल हुए।

संयोगितागंज में डेंटल कॉलेज के सामने कार की टक्कर से राजबहादुर लोधी और संवाद नगर रोड पर दूसरी कार की टक्कर से अर्पित अग्रवाल घायल हुए। भंवरकुआं चौराहा पर अज्ञात स्कूटी चालक ने शिवासिंह भदौरिया को टक्कर मारी। चंदन नगर चौराहा पर अज्ञात बाइक की टक्कर से नंदू नामक व्यक्ति घायल हो गया। सभी मामलों में संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

संबंधित समाचार

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

less than a minute ago
एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...
Top News

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

10 minutes ago
सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश
Top News

सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

10 minutes ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

23 minutes ago
नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार
Top News

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

26 minutes ago
डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में
Top News

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

34 minutes ago
धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर
Top News

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

43 minutes ago
गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने
Top News

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

about 1 hour ago
गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार
Top News

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

about 1 hour ago
क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी
Top News

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

about 1 hour ago
डिकोडिंग राहुल गांधी
Top News

डिकोडिंग राहुल गांधी

about 1 hour ago
7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश
Top News

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

about 1 hour ago
जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे
Top News

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

about 1 hour ago
गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग
Top News

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

about 1 hour ago
घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव
Top News

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

about 1 hour ago
देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा
Top News

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

about 1 hour ago
पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित
Top News

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

about 1 hour ago
जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा
Top News

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!