खबर
Top News

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे: आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 3:21 pm
शेयर करें:
जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी
जिले के चिचवानिया गांव में भीषण आग से अपना आशियाना और गृहस्थी का सामान गंवाने वाले परिवार की मदद के लिए जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन आगे आया है। सोमवार सुबह संगठन के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित दिलीप पिता भावसिंग के परिवार से मुलाकात की और आर्थिक सहयोग के साथ गेहूं, कंबल तथा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।

आग में मकान के साथ अनाज, नकदी, चांदी के जेवर और बच्चों की पढ़ाई का सामान जल गया था। परिवार के सामने अब सिर छिपाने की जगह और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है।

देखते ही देखते राख हो गया आशियाना
जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत देवगढ़ के अंतर्गत आने वाले चिचवानिया गांव में शुक्रवार शाम दिलीप के मकान में अचानक आग लग गई थी।

ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा मकान उसकी चपेट में आ गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। इससे जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।

नकदी, जेवर और अनाज के साथ बच्चों की किताबें भी जलीं
परिवार के अनुसार, आग में करीब 2 लाख 20 हजार रुपए नकद और तीन किलो से अधिक चांदी के जेवर जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा घर में रखा मक्का, मूंगफली, सोयाबीन, चना और खाने के लिए रखा गेहूं भी आग की भेंट चढ़ गया।

कपड़े, बर्तन और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं भी नहीं बच सकीं।

इसी मकान में एक निजी संस्थान का 'सेवा कुटीर' स्कूल संचालित होता था। आग में स्कूल की किताबें, कॉपियां, फर्नीचर और अन्य सामग्री भी जल गई। इससे परिवार के साथ बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

जयस कार्यकर्ताओं ने पहुंचाई राहत सामग्री
परिवार की परेशानी की जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह जयस संगठन के कार्यकर्ता गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक कट्टा गेहूं, कंबल, खाद्य सामग्री और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

इस दौरान पाटी ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र डोडवे, बोकराटा मंडल अध्यक्ष राकेश सोलंकी, ब्लॉक उपाध्यक्ष किशोर सोलंकी और कार्यकर्ता सयदाम डावर मौजूद रहे। संगठन ने परिवार को आगे भी जरूरत के अनुसार सहयोग दिलाने का भरोसा दिया।

जयस के पूर्व संभाग सचिव सतीश डोडवे ने कहा कि संगठन हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार की परेशानी नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से भी परिवार की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

पूर्व मंत्री की पहल पर ग्रामीणों ने जुटाए 37 हजार रुपए
आगजनी के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। उनकी पहल और सहयोग से ग्रामीणों ने करीब 37 हजार रुपए की आर्थिक सहायता जुटाई।

पटेल ने बताया कि परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में सरपंच और सचिव से चर्चा की गई है। साथ ही प्रशासन के माध्यम से अनाज और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

आशियाना बनाने के लिए सरकारी मदद का इंतजार
आग में सब कुछ गंवाने के बाद परिवार के सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या है। फिलहाल सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल जरूरतें पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन स्थायी आवास की व्यवस्था अब भी जरूरी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को जल्द आर्थिक सहायता और पात्रता के अनुसार आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। आग लगने के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

संबंधित समाचार

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश
Top News

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

less than a minute ago
वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

8 minutes ago
गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग
Top News

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

17 minutes ago
वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

23 minutes ago
घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव
Top News

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

25 minutes ago
देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा
Top News

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

26 minutes ago
पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित
Top News

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

29 minutes ago
जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा
Top News

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

31 minutes ago
पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता
Top News

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

43 minutes ago
धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार
Top News

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग
Top News

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

about 1 hour ago
पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा
Top News

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

about 1 hour ago
महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में
Top News

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

about 1 hour ago
प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक
Top News

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

about 1 hour ago
राजधानी में किसानों का प्रदर्शन
Top News

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध
Top News

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

about 1 hour ago
सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई
Top News

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

about 2 hours ago
सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...
Top News

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

about 2 hours ago
दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!