देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा: 24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के प्रमुख दानदाताओं की सूची में इंदौर के उद्योगपति एवं कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल ने फिर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट-2026 में अग्रवाल ने 24 करोड़ के घोषित दान के साथ देशभर में 60वां स्थान हासिल किया है।
विशेष यह है कि वे लगातार छठे वर्ष इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार उन्होंने पांच करोड़ रुपए अधिक दान किया है, जिससे उनकी राष्ट्रीय रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
सितंबर 2026 में जारी एमएम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में भी विनोद अग्रवाल ने मध्यप्रदेश के सबसे धनी उद्योगपति के रूप में पहला स्थान हासिल किया था। इस सूची में उनकी अनुमानित संपत्ति 10,200 करोड़ रुपए आंकी गई थी, जबकि देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों की सूची में उन्हें 365वां स्थान मिला था।
एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट-2026 के अनुसार, विनोद अग्रवाल ने इस वर्ष 24 करोड़ रुपए का दान किया है। वर्ष 2025 में उन्होंने 19 करोड़ रुपए दान किए थे और देश में 71वें स्थान पर रहे थे। इस बार दान की राशि में पांच करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ उनकी रैंकिंग 60वें स्थान पर पहुंच गई।
पिछले छह वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो विनोद अग्रवाल लगातार समाजसेवा और परोपकारी गतिविधियों के लिए आर्थिक सहयोग करते रहे हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने सर्वाधिक 34 करोड़ रुपए का दान किया था और देश में 31वां स्थान हासिल किया था।
हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट के पिछले छह वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, विनोद अग्रवाल ने कुल 138 करोड़ रुपए का घोषित दान किया है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पिछले छह वर्षों से विनोद अग्रवाल देश के प्रमुख दानदाताओं की सूची में लगातार स्थान बनाए हुए हैं।
विनोद अग्रवाल ने आर्थिक समृद्धि के मामले में भी मध्यप्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। सितंबर 2026 में जारी एमएम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2026 में उन्हें प्रदेश का सबसे धनी उद्योगपति बताया गया था। इस सूची में उनकी कुल अनुमानित संपत्ति 10,200 करोड़ रुपए दर्ज की गई थी।
वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों की सूची में वे 365वें स्थान पर रहे। कोयला कारोबार से जुड़े विनोद अग्रवाल अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के साथ सामाजिक और परोपकारी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं।
संबंधित समाचार

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!