डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में: पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

पिछले साल जोन-2 के तीन पबों के डीजे पर दर्ज हुई थी कार्रवाई
शिकायत पर पहुंचे अफसर फोटो खिंचवाकर लौटे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पब संचालकों की मनमानी रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने मिलकर अभियान चलाया था। तय समय के बाद पब संचालन, तेज आवाज में डीजे और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वालों पर सख्ती करते हुए विजय नगर, लसूड़िया, खजराना पुलिस ने मनमानी करने वाले पब संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत एफआईआर तक दर्ज की थी।
कुछ मामलों में पब तक सील किए थे, लेकिन कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशों के बावजूद लसूड़िया थाना क्षेत्र के अपोलो हाई स्ट्रीट में नियम तोड़कर देर रात तक तेज साउंड में पब संचालित मिलने के बावजूद संचालकों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस अधिकारी समझाइश देकर लौट आए।
रात 12 बजे के बाद तक तेज साउंड पर पार्टियां चलती रहीं, शिकायत भी हुई, अधिकारी मौके पर पहुंचे, फोटो खिंचवाए और साउंड बंद करवाकर उल्टे पैर लौट गए। सवाल यह है कि जब नियम और आदेश सबके लिए समान हैं तो फिर लसूड़िया पुलिस की किसके दबाव या किस मजबूरी में मेहरबानी दिखा रही है?
खुलासा फर्स्ट ने कल के अंक में रहवासियों की पीड़ा जाहिर करते हुए बताया था कि अपोलो हाई स्ट्रीट में संचालित पबों की मनमानी हावी है। संचालक समय सीमा के बावजूद देर रात तक पार्टियां करवा रहे हैं। इसमें अपोलो हाई स्ट्रीट में बर्लिन-हाउस दे गौरमेट, नाच इंदौर और रोमियो लेन जैसे पब और बार संचालित हैं।
यहां वीकेंड पर देर रात तक पार्टियों का माहौल रहता है। परसों रात भी अपोलो हाई स्ट्रीट में दो पब रात 12 बजे बाद तक गुलजार थे। तेज साउंड सिस्टम पर पार्टियां चल रही थीं। रहवासियों ने पहले पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
आखिरकार एसीपी विजय नगर पराग सैनी और लसूड़िया टीआई राजकुमार यादव को फोन करना पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पबों में चल रही गतिविधियां बंद करवाईं थी, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की। अधिकारी साउंड बंद करवाकर लौट गए।
रहवासी अब कमिश्नर-कलेक्टर से करेंगे शिकायत
रहवासियों ने बताया पुलिस और आबकारी की साठगांठ के चलते पब संचालकों की मनमानी बेखौफ जारी है। शिकायतों पर सुनवाई कर नियम तोड़ने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय अधिकारी मौके पर फोटोबाजी कर लौट रहे हैं।
इससे पब संचालकों के हौसले बढ़ रहे हैं और आसपास रहने वाले परिवारों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को स्कीम-78 सेक्टर-ई के बड़ी संख्या में रहवासी पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। ताकि बच्चे, बुजुर्ग और परिवार चैन की नींद सो सकें।
एफआईआर दर्ज करना भी उचित नहीं समझा
रहवासियों ने आरोप लगाया पिछले साल जोन-2 के अन्य थाना क्षेत्रों में संचालित तीन पबों के डीजे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना) और कोलाहल अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस ने तय समय के बाद पब संचालित मिलने पर संचालकों के खिलाफ केस तक दर्ज किए थे। इतना ही नहीं, कुछ पबों को सील करने तक की कार्रवाई हुई थी। इस बार वही पुलिस नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने से बचती नजर क्यों आ रही है...? सबसे बड़ा सवाल यह है कि विजय नगर और लसूड़िया दोनों थाना क्षेत्र एसीपी विजय नगर के सर्कल में आते हैं।
एसीपी पराग सैनी खुद मौके पर पहुंचे थे, लेकिन लसूड़िया क्षेत्र में पब संचालित होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज करना भी उचित नहीं समझा।
उल्लंघन पर कायमी और उपकरण जब्ती तक हुई थी
रात 10 बजे बाद तेज आवाज में डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध कोई नया आदेश नहीं है। 14 फरवरी 2026 को जिला प्रशासन और पुलिस ने बाकायदा बैठक लेकर पब, मैरिज गार्डन और मैरिज हॉल संचालकों को नियमों की जानकारी दी थी।
अपर कलेक्टर रोशन राय ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि विशेष अनुमति के बिना तय समय के बाद ध्वनि उपकरण नहीं चलेंगे। इसके बावजूद नियम तोड़ने पर पहले पुलिस ने सख्ती दिखाई थी। विजयनगर पुलिस ने पियानो प्रोजेक्ट में रात 11:30 बजे तक तेज आवाज में गाने बजने पर मैनेजर रंजन चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कर स्पीकर, मिक्सर और साउंड सिस्टम जब्त किए थे।
भंवरकुआं पुलिस ने द हेवन फूड कैफे पर भी कार्रवाई की थी। ऐसे में अब सवाल है कि पुराने मामलों में एफआईआर और जब्ती तक हुई, लेकिन लसूड़िया क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे इन पबों पर नियम लागू क्यों नहीं हो रहे?
संबंधित समाचार

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!