आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
अवैध शराब बनाने वालों ने आबकारी विभाग की नजरों से बचने के लिए नया तरीका अपनाया था। देवास के प्रताप नगर क्षेत्र में जमीन के नीचे बड़े-बड़े ड्रम गाड़कर उनमें हजारों किलो महुआ लहान छिपाया गया था।
आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी
सोमवार को सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने यहां दबिश दी। जेसीबी की मदद से खुदाई कराई गई तो जमीन के नीचे दबे ड्रम बाहर निकले।
इनमें भरे महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। करीब दो घंटे चली कार्रवाई में 3 से 4 हजार किलो लहान नष्ट किए जाने का अनुमान है।
सरकारी जमीन और झाड़ियों में चल रहा था खेल
कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि प्रताप नगर क्षेत्र की सरकारी जमीन और आसपास की झाड़ियों में अवैध शराब बनाने का काम किया जा रहा है।
कार्रवाई से बचने के लिए शराब बनाने वाले सुनसान जगहों पर जमीन में ड्रम दबाकर रखते थे, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे।
जेसीबी से खुदाई कर निकाले ड्रम
सूचना की पुष्टि के बाद आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी से जमीन की खुदाई कराई गई तो कई बड़े ड्रम बरामद हुए।
इनमें महुआ लहान भरा हुआ था, जिसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जाना था। टीम ने ड्रम बाहर निकलवाकर लहान को नष्ट कराया।
अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई में करीब 3 से 4 हजार किलो महुआ लहान नष्ट होने का अनुमान है।
कंट्रोलर दिलीप कनासे के नेतृत्व में कार्रवाई
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई का नेतृत्व कंट्रोलर दिलीप कनासे ने किया। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव सहित विभाग का बड़ी संख्या में बल मौजूद रहा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सूचना मिलने पर संबंधित स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!