चलती ट्रेन में युवक की हत्या: मामूली बहस में चाकू मारा; आरोपी कूदकर फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में दरवाजा बंद करने को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने एक 22 वर्षीय युवक की जान ले ली। विरार निवासी मयंक लोहार की चलती ट्रेन में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार देर रात की है, जब मयंक काम से घर लौट रहा था।
ट्रेन का दरवाजा बंद करने को कहा
जानकारी के अनुसार मयंक फर्स्ट क्लास डिब्बे में सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान उन्होंने एक सहयात्री से सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन का दरवाजा बंद करने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच मयंक पर चाकू से हमला कर दिया।
उपचार के दौरान हुई मौत
घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। घायल मयंक को बोरीवली स्टेशन पर उतारकर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शताब्दी अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन के बोरीवली पहुंचने से पहले ही प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
परिजनों में शोक की लहर
मयंक लोहार अंधेरी स्थित एक निजी कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। परिवार में माता-पिता, एक बहन और तीन भाई हैं। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।
चार महीने में चाकूबाजी की दूसरी घटना
गौरतलब है कि चार महीने के भीतर मुंबई लोकल में चाकूबाजी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले फरवरी में मलाड स्टेशन पर एक कॉलेज लेक्चरर की भी विवाद के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
संबंधित समाचार

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!