युवक से 1.20 लाख की ठगी: शादी का झांसा देकर की; नकली दुल्हन और भाई गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक को घर बसाने का सपना देखना उस वक्त भारी पड़ गया, जब वह जिला कोर्ट परिसर में अपनी 'नकली शादी' की नोटरी कराने पहुँचा।
शादी का झांसा
जालसाजों ने बड़ी चालाकी से युवक से 1 लाख 20 हजार रुपये ऐंठ लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित सुनील बरोदिया (28), निवासी धार, काफी समय से विवाह के लिए लड़की की तलाश में था।
कोर्ट परिसर में बुलाया
इसी दौरान उसकी मुलाकात अजय जोशी नाम के एक कथित पंडित से हुई। अजय ने सुनील को सपना नाम की युवती की फोटो दिखाई और शादी का भरोसा दिया। सौदा तय होने के बाद, आरोपियों ने कानूनी औपचारिकता के नाम पर सुनील को इंदौर कोर्ट परिसर बुलाया।
फिल्मी अंदाज में रची गई ठगी की पटकथा
ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने एक पूरा 'नकली परिवार' तैयार किया था।जिसमे सपना अहिरवार (सागर) नकली दुल्हन बनी। रवि रघुवंशी (विदिशा) दुल्हन का फर्जी भाई बना। राजेश गौड़ दुल्हन का काका बनकर शामिल हुआ।
जैसे ही सुनील अपने परिजनों के साथ कोर्ट पहुँचा, मास्टरमाइंड अजय जोशी ने शादी के खर्च और रस्मों के नाम पर 1.20 लाख रुपए नकद ले लिए। पैसे हाथ में आते ही अजय और राजेश 'कुछ ही देर में आने' का बहाना बनाकर चंपत हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
काफी देर इंतजार के बाद जब अजय का फोन बंद आया, तो सुनील को ठगी का अहसास हुआ। उसने तुरंत एमजी रोड पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और नकली दुल्हन (सपना) और उसके फर्जी भाई (रवि) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपी अजय और राजेश की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!