खबर
Top News

दर्शन के बाद नदी में डूबा युवक: रेस्क्यू के बाद मिला शव; दोस्तों के साथ आया था धार्मिक नगरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 11:31 am
शेयर करें:
दर्शन के बाद नदी में डूबा युवक

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल के दर्शन के बाद शिप्रा नदी में स्नान करने उतरे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भूखी माता घाट पर हुआ। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब 35 मिनट तक रेस्क्यू अभियान चलाया। युवक को नदी से बाहर निकालकर सीपीआर भी दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

ग्वालियर से दोस्तों के साथ आया था
मृतक की पहचान ग्वालियर निवासी सूरज (26) के रूप में हुई है। वह अपने तीन दोस्तों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आया था। दर्शन के बाद चारों दोस्त शिप्रा नदी के भूखी माता घाट पर स्नान कर रहे थे।

इसी दौरान सूरज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों से मदद मांगी।

35 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम नाव और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। राजेंद्र डाबी, राहुल सूर्यवंशी, जितेंद्र भदोरिया, विनीत सूर्यवंशी और दीपक पटेल सहित टीम के जवानों ने तत्काल नदी में तलाशी अभियान शुरू किया।

करीब 35 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को नदी से बाहर निकाला। मौके पर ही उसे सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्क्यू के दौरान मृतक के दोस्त लगातार एसडीआरएफ टीम से उसे बचाने की गुहार लगाते रहे।

प्रशासन की अपील
बारिश के कारण इन दिनों शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि नदी में स्नान करते समय पूरी सावधानी बरतें, निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में ही स्नान करें और गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

संबंधित समाचार

10 दिन से लापता नाबालिग बेटी, पुलिस दे रही केवल ‘आश्वासन’
Indore

10 दिन से लापता नाबालिग बेटी, पुलिस दे रही केवल ‘आश्वासन’:दो बार बदला जांचकर्ता पर सुराग नहीं

1 minute ago
महिला पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Top News

महिला पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज:82.86 लाख की जमीन 18.20 लाख में खरीदने का आरोप

8 minutes ago
गंदगी मिलने पर नगर निगम कमिश्नर ने दो सीएसआई व दो दरोगा को थमाया नोटिस
Top News

गंदगी मिलने पर नगर निगम कमिश्नर ने दो सीएसआई व दो दरोगा को थमाया नोटिस

10 minutes ago
इंदौर से सीखेगा बंगाल
Top News

इंदौर से सीखेगा बंगाल:कचरा प्रबंधन व्यवस्था देखने पहुंची टीम; कैबिनेट मंत्री घोष के नेतृत्व में आए विशेषज्ञों ने समझी कार्यप्रणाली

11 minutes ago
बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कराया श्रमदान
Top News

बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कराया श्रमदान

17 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विपक्ष के नेता घायल छात्र को लेकर थाने पहुंचे; एफआईआर की मांग पर धरने पर बैठे

19 minutes ago
जनसुनवाई के बाद थाने पहुंचे युवक ने बयान के अगले दिन खाया जहर
Top News

जनसुनवाई के बाद थाने पहुंचे युवक ने बयान के अगले दिन खाया जहर:होटल में 9 पेज का सुसाइड नोट लिखकर बनाया वीडियो

27 minutes ago
चार गुना मुआवजे के लिए किसानों का कलेक्टोरेट में डेरा
Top News

चार गुना मुआवजे के लिए किसानों का कलेक्टोरेट में डेरा:रात में बनाई दाल-बाटी; हनुमान चालीसा-सुंदरकांड का किया पाठ

32 minutes ago
राखी का त्योहार शकर 65 पार
Top News

राखी का त्योहार शकर 65 पार:देश में शकर के थोक-खेरची भाव रिकॉर्ड स्तर पर उछले; 40 फीसदी तक बढ़े दाम

35 minutes ago
निर्मल होगी यह नदी
Top News

निर्मल होगी यह नदी:नहीं गिरेगा नालों का पानी; अतिक्रमण और प्लास्टिक पर भी सख्ती,16 जिलों में चलेगा अभियान

37 minutes ago
कॉकटेल पार्टी बनाम शोषण का खेल
Top News

कॉकटेल पार्टी बनाम शोषण का खेल:निखिल चौहान की मुजरा पार्टियों का काला सच

41 minutes ago
MP में भारी बारिश से नदियां उफान पर
Top News

MP में भारी बारिश से नदियां उफान पर:आज इन जिलों में हैवी रेन का अलर्ट; कई जगह स्कूल बंद

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई:इतने किलो डोडाचूरा जब्त; 5 आरोपी गिरफ्तार,सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

about 1 hour ago
कारोबारी की बेटी से शादी का झांसा देकर रेप
Top News

कारोबारी की बेटी से शादी का झांसा देकर रेप:करोड़ों रुपए खर्च करवाए; महंगे जूते-गाड़ियां और लग्जरी सामान खरीदवाया

about 1 hour ago
इस होटल में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
Top News

इस होटल में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां:फाइव स्टार FSSAI लाइसेंस नहीं मिला; इतना नॉनवेज बिना पैकिंग-लेबल के मिला

about 1 hour ago
अधूरी सड़क के विरोध में अनोखा प्रदर्शन
Top News

अधूरी सड़क के विरोध में अनोखा प्रदर्शन:रहवासियों के साथ कीचड़ में बैठे पार्षद; कहा- बारिश होते ही दलदल में बदल जाता है रास्ता

about 1 hour ago
मंत्री-विधायक के इलाके में कारोबारी को चाकू मारा
Top News

मंत्री-विधायक के इलाके में कारोबारी को चाकू मारा:तेज रफ्तार कार सवारों को समझाइश देना पड़ा महंगा; चार बदमाशों ने घेरकर की मारपीट

about 2 hours ago
CJP के स्कूल निरीक्षण के दौरान बवाल
Top News

CJP के स्कूल निरीक्षण के दौरान बवाल:ग्रामीणों ने प्रवक्ता और साथियों को पीट-पीटकर खदेड़ा

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Top News

जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:इस शहर के ‘डॉक्टर’ ने तैयार की थी शराब; इतने लोगों की मौत के मामले में गुजरात पुलिस की कार्रवाई

about 2 hours ago
तेज रफ्तार बुलेट का कहर
Top News

तेज रफ्तार बुलेट का कहर:काम पर जा रहे बुजुर्ग को बुलेट ने मारी टक्कर; इलाज के दौरान मौत, सीसीटीवी में भागता दिखा आरोपी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!