खबर
Top News

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला: पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 6:11 pm
शेयर करें:
कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में फर्जीवाड़े के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साढ़ू और सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) शोभित त्रिपाठी की करीब 5.37 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां अटैच कर ली गई हैं।

सरकारी राशि स्वीकृत और वितरित कराई गई थी
संपत्तियां शोभित त्रिपाठी और उनके सहयोगी हेमंत साहू के नाम पर बताई गई हैं। ED के मुताबिक, कन्यादान योजना में 5,923 संदिग्ध विवाह सहायता प्रकरण तैयार कर करीब 30.18 करोड़ रुपए की सरकारी राशि स्वीकृत और वितरित कराई गई थी।

एजेंसी का आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में फर्जी दस्तावेजों और अपात्र हितग्राहियों का इस्तेमाल किया गया। मामले में ED करीब दो महीने पहले शोभित त्रिपाठी को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं।

5,923 विवाह दिखाकर 30.18 करोड़ बांटने का आरोप
ED के भोपाल जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई की है। जांच एजेंसी के अनुसार, शोभित त्रिपाठी वर्ष 2019 से नवंबर 2021 तक सिरोंज जनपद पंचायत में CEO के पद पर पदस्थ थे।

आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में अनियमितताएं की। वर्ष 2020-21 में कोरोना काल के दौरान 5,923 संदिग्ध विवाह सहायता प्रकरणों के जरिए करीब 30.18 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर वितरित की गई।

फर्जी दस्तावेजों से तैयार किए आवेदन
ED की जांच में सामने आया कि योजना का लाभ दिलाने के लिए कथित तौर पर अपात्र हितग्राहियों के नाम पर फर्जी आवेदन और प्रमाण-पत्र तैयार किए गए। इन दस्तावेजों के आधार पर सरकारी सहायता राशि मंजूर कराई गई।

जांच एजेंसी के मुताबिक, अपात्र लोगों की पहचान संबंधी जानकारी और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक खाते भी खुलवाए गए थे। योजना की राशि इन खातों में ट्रांसफर की जाती थी और बाद में अलग-अलग किस्तों में नकदी निकाल ली जाती थी। एजेंसी को संदेह है कि इस तरीके से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी मंजूर हुए संदिग्ध विवाह
जांच में कोरोना संक्रमण के दौरान किए गए भुगतान भी जांच के दायरे में आए हैं। ED के अनुसार, लॉकडाउन के समय सार्वजनिक विवाह आयोजनों पर प्रतिबंध होने के बावजूद संदिग्ध विवाह सहायता प्रकरणों को मंजूरी देकर राशि वितरित की गई।

एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि किन लोगों के नाम पर सहायता स्वीकृत की गई और सरकारी धन किन खातों में पहुंचा।

EOW की FIR के आधार पर शुरू हुई जांच
इस मामले में भोपाल आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) द्वारा दर्ज FIR के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। शोभित त्रिपाठी और अन्य आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

2 सितंबर को गिरफ्तार हुए थे शोभित त्रिपाठी
ED ने शोभित त्रिपाठी को 2 सितंबर 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वे न्यायिक हिरासत में हैं। एजेंसी ने मामले की जांच के दौरान विभिन्न ठिकानों पर तलाशी भी ली थी।

इस कार्रवाई में कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिलने की बात कही गई है। अब जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ED ने 5.37 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। एजेंसी के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला
Top News

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला:दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था; इकलौते बेटे की मौत

36 minutes ago
ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर
Top News

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

about 1 hour ago
तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

about 2 hours ago
भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान
Top News

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

about 2 hours ago
बालाघाट की आंखें नम
Top News

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

about 2 hours ago
मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त
Top News

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

about 2 hours ago
इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन
Top News

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

about 3 hours ago
तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में
Top News

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

about 3 hours ago
स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार
Top News

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

about 3 hours ago
घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली
Top News

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

about 3 hours ago
12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल
Top News

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

about 3 hours ago
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश
Top News

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

about 3 hours ago
मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला
Top News

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

about 3 hours ago
पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव
Top News

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

about 3 hours ago
आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत
Top News

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

about 4 hours ago
दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल
Top News

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

about 4 hours ago
करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

about 4 hours ago
एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए
Indore

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!