कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला: दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था; इकलौते बेटे की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की जान चली गई। बेकाबू कार चालक ने पहले दो बाइक सवारों को टक्कर मारी और मौके से भागने लगा।
प्रवीण भाटी ने उसे रोकने का प्रयास किया
यह देखकर वहां से गुजर रहे कंस्ट्रक्शन मटेरियल सप्लायर प्रवीण भाटी ने उसे रोकने के लिए अपनी बाइक से पीछा किया। इस दौरान खुद को घिरता देख कार चालक ने प्रवीण की बाइक को भी जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रवीण की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
दो बाइक सवारों को टक्कर मारकर भाग रहा था कार चालक
पुलिस के मुताबिक, घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के केट रोड स्थित परमाणु नगर के पास की है। शुक्रवार सुबह सुखनिवास निवासी प्रवीण पिता महेश भाटी अपनी बाइक से काम के सिलसिले में निकले थे।
इसी दौरान उनके आगे चल रही एक बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके पर रुकने के बजाय भागने लगा।
पीछा करने पर प्रवीण की बाइक को मारी टक्कर
सड़क हादसा देखकर प्रवीण ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया और बाइक से उसका पीछा शुरू कर दिया। इसी दौरान खुद को घिरता देख कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए प्रवीण की बाइक को साइड से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि प्रवीण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
माता-पिता के इकलौते बेटे थ प्रवीण
प्रवीण कंस्ट्रक्शन मटेरियल सप्लाई का काम करते थे। वे अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार में उनके वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
कार जब्त, आरोपी चालक की तलाश जारी
घटना के बाद पुलिस ने कार जब्त कर ली है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!