मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने दी जान: फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट नहीं मिलने से गहराया रहस्य,फायर ब्रिगेड की मदद से नीचे उतारा, पुलिस ने शुरू की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खबर फर्स्ट, देवास।
जिले के टोंकखुर्द में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ। यहां 34 वर्षीय युवक ने घर के पास स्थित एक निजी कंपनी के करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के कारण फिलहाल रहस्य बने हुए हैं।
मृतक की पहचान पवन भाटी (34) पिता भंवर सिंह भाटी निवासी टोंक खुर्द के रूप में हुई है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने मोबाइल टावर पर शव लटका देखा, जिसके बाद परिजन और पुलिस को सूचना दी गई।
फायर ब्रिगेड की मदद से उतारा गया शव
सूचना मिलते ही टोंक खुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर पहले मोबाइल टावर की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मजबूत रस्सियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा।
परिजन और परिचित से पूछताछ
टोंक खुर्द थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि मृतक की जेब और घटनास्थल की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट या अन्य लिखित दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजन और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।
पैनल की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवास जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार डॉक्टरों और तहसीलदार की पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में शोक का माहौल
घटना की खबर फैलते ही टोंक खुर्द क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शव को मोबाइल टावर से नीचे उतारने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपने घरों और छतों से घटनास्थल का दृश्य देखते रहे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!