रील के लिए युवती ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां: जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर बनवाई वीडियो; पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील के लिए शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक और मामला सामने आया है।
विजय नगर क्षेत्र के एक चौराहे पर एक युवती वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर फोटो और वीडियो शूट करवाती नजर आई।
इस दौरान चौराहे पर मौजूद वाहन चालकों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ।
वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मामले को संज्ञान में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच कर युवती की पहचान की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वाहनों के आगे लेटकर कराया शूट
वायरल वीडियो में युवती को ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के रुकने के दौरान उनके आगे जाकर जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटते हुए देखा जा सकता है। वह अलग-अलग पोज में फोटो और वीडियो शूट करवाती दिखाई दे रही है।
इस दौरान चौराहे पर मौजूद कुछ वाहन चालक युवती को देखने के लिए रुक गए। इससे वाहनों की कतार लगने और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी।
करीब 8 हजार फॉलोअर्स का दावा
वायरल वीडियो में नजर आ रही युवती की पहचान प्रकृति गौर नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर उसके करीब 8 हजार फॉलोअर्स होने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि वीडियो में नजर आ रही युवती वही है। पुलिस वीडियो और उपलब्ध डिजिटल जानकारी के आधार पर उसकी पहचान की प्रक्रिया में जुटी है।
क्राइम ब्रांच ने लिया संज्ञान
वीडियो सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने मामले को संज्ञान में लिया है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क और चौराहे पर इस तरह वीडियो बनाना उचित नहीं है और इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
यातायात के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम रघुवंशी के अनुसार वायरल वीडियो यातायात विभाग के पास पहुंचा है। वीडियो को क्राइम ब्रांच को भी उपलब्ध कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
पहचान के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक वीडियो में युवती का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है। उसकी पहचान और वीडियो की वास्तविकता की जांच की जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किस स्थान पर शूट किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार, जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर यातायात रोकना और वाहनों की आवाजाही बाधित करना यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर लापरवाही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
रील के चक्कर में सुरक्षा से खिलवाड़
सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सड़क और ट्रैफिक सिग्नल पर स्टंट करने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे वीडियो बनाने के दौरान न केवल खुद की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि अचानक ब्रेक लगाने या रास्ता बाधित होने से दूसरे वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा पैदा हो सकता है।
अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में नजर आ रही युवती के खिलाफ कौन-सी कार्रवाई की जाती है।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!