खबर
Top News

नौकरी के नाम पर युवती से ठगी: घर बैठे ट्यूटर जॉब का दिया झांसा; इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 2:06 pm
शेयर करें:
नौकरी के नाम पर युवती से ठगी

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के खाचरोद में घर बैठे ऑनलाइन ट्यूटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 28 वर्षीय युवती से ₹42,279 की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 'बायजूस ऑनलाइन ट्यूटर टीचर' के नाम से विज्ञापन डालकर युवती को हर महीने ₹30 हजार वेतन वाली नौकरी का झांसा दिया।

युवती की शिकायत पर खाचरोद पुलिस ने सोमवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क
खाचरोद निवासी अलेफिया पिता इकबाल फोटोग्राफर ने पुलिस को बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन ट्यूटर की नौकरी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपी ने नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही।

आरोपी ने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ₹1,500 जमा करने को कहा। इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर से युवती को आईडी कार्ड की फोटो और भुगतान के लिए क्यूआर कोड भेजा गया। अलेफिया ने 9 सितंबर को आरोपी द्वारा बताए गए खाते में ₹1,500 ट्रांसफर कर दिए।

लैपटॉप के नाम पर ₹9,979, फिर डिलीवरी चार्ज
रजिस्ट्रेशन के बाद आरोपी ने युवती को नौकरी के लिए लैपटॉप और अन्य सामान भेजने की बात कही। इसके लिए उससे ₹9,979 जमा करवाए गए। इसके बाद आरोपी ने डिलीवरी चार्ज के नाम पर ₹15,900 और जीएसटी आईडी बनवाने के नाम पर ₹14,900 और जमा करवा लिए।

अलग-अलग बहानों से आरोपी ने युवती से कुल ₹42,279 की रकम ट्रांसफर करवा ली।

नौकरी नहीं मिली तो समझ आया ठगी का खेल
पुलिस के मुताबिक, रकम लेने के बाद भी आरोपी लगातार फोन कर युवती से और पैसे जमा करने का दबाव बनाता रहा। लेकिन न तो उसे नौकरी मिली और न ही पहले जमा की गई रकम वापस की गई। इसके बाद युवती को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।

उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और सोमवार को खाचरोद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई।

मोबाइल नंबर और ट्रांजेक्शन से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। जांच में आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों, क्यूआर कोड और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है।

पुलिस का प्रयास है कि डिजिटल ट्रांजेक्शन की कड़ियों के आधार पर आरोपी की पहचान की जाए और ठगी की रकम के लेनदेन का पता लगाया जा सके।

नौकरी के नाम पर बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर घर बैठे नौकरी और आकर्षक वेतन के विज्ञापनों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।

नौकरी के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी, लैपटॉप, डिलीवरी या जीएसटी जैसी अलग-अलग फीस मांगी जाए तो भुगतान करने से पहले कंपनी और विज्ञापन की सत्यता जांचना बेहद जरूरी है।

संबंधित समाचार

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में
Top News

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

1 minute ago
स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार
Top News

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

1 minute ago
घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली
Top News

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

8 minutes ago
12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल
Top News

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

19 minutes ago
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश
Top News

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

21 minutes ago
मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला
Top News

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

about 1 hour ago
पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव
Top News

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

about 1 hour ago
आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत
Top News

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

about 1 hour ago
दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल
Top News

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

about 1 hour ago
करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए
Indore

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

about 1 hour ago
मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन
Top News

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन

about 1 hour ago
बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता
Top News

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

about 2 hours ago
पत्रकारिता की आड़ में  फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा
Top News

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपए की वसूली का खुलासा:फैक्ट्री सील होने के घटनाक्रम ने खड़े किए सवाल

about 2 hours ago
तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा
Top News

तुअर दाल की फसल की आड़ में उगा रखा था गांजा:टीआई की टीम ने पैदल पहुंचकर पकड़ी अवैध खेती

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:43 लाख का गांजा जब्त; कपास-तुअर के बीच हो रही थी खेती, किसान गिरफ्तार

about 2 hours ago
स्पार्कवेव की खरीद-फरोख्त के 52 सौदे
Top News

स्पार्कवेव की खरीद-फरोख्त के 52 सौदे:कई के नामांतरण रुके

about 2 hours ago
निजी टाउनशिप आबाद
Top News

निजी टाउनशिप आबाद:आरटीआई में भी नहीं मिली जानकारी; अब सरकारी रिकॉर्ड पर सवाल

about 2 hours ago
MP में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर
Top News

MP में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर:32 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; इस तारीख तक बिगड़ा रहेगा मौसम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!