युवती से 4.33 लाख की ठगी: पार्ट टाइम जॉब का दिया झांसा; टेलीग्राम पर मुनाफे का लालच देकर लगाया चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
पार्ट टाइम नौकरी की तलाश कर रही एक युवती साइबर ठगों के जाल में फंस गई। टेलीग्राम ऐप पर मर्चेंट ट्रेडिंग और ऑनलाइन टास्क के जरिए कमाई का झांसा देकर ठगों ने उससे 4.33 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसे फंसाया जाल में
पुलिस के अनुसार, महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी आशी दीक्षित (23) ने विभिन्न कंसल्टेंसी में नौकरी के लिए बायोडाटा भेजा था। 11 जुलाई को उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां रिव्यू टास्क और मर्चेंट ट्रेडिंग के नाम पर निवेश करने की सलाह दी गई। शुरुआत में छोटे निवेश पर मुनाफा देकर उनका भरोसा जीत लिया गया।
बड़े निवेश के लिए प्रेरित किया
इसके बाद आरोपियों ने बड़े निवेश के लिए प्रेरित किया। अधिक कमाई के लालच में आशी ने कई ट्रांजेक्शन किए और कुल 4 लाख 33 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा तो ठगों ने और रकम जमा करने का दबाव बनाया और फिर पूरी तरह संपर्क खत्म कर दिया।
जांच शुरू
ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन और महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और टेलीग्राम आईडी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
साइबर सेल की सलाह
साइबर विशेषज्ञों ने लोगों को आगाह किया है कि टेलीग्राम, व्हाट्सऐप या सोशल मीडिया पर मिलने वाले "घर बैठे कमाई", "रिव्यू टास्क", "वीडियो लाइक" या "मर्चेंट ट्रेडिंग" जैसे ऑफर पर बिना जांच भरोसा न करें। ऐसे मामलों में शुरुआत में मामूली मुनाफा देकर विश्वास जीता जाता है और बाद में बड़ी रकम की ठगी की जाती है।
संबंधित समाचार

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!