युवती ने की आत्महत्या: जहर खाकर दी जान; हाथ पर मेहंदी से लिखा था युवक का नाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चंदन नगर इलाके में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। नांवदा पथ निवासी रानी पुत्री कन्हैयालाल ने शनिवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रात करीब 1 बजे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रविवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिवार उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा
परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात रानी ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह मोबाइल पर किसी से बात करने के बाद सोने चली गई। देर रात उसकी मां ने उसे तबीयत बिगड़ी हालत में देखा, जिसके बाद परिवार उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा।
हाथ पर मेहंदी से लिखा था ‘शंकर’ नाम
घटना की जांच के दौरान रानी के हाथ पर मेहंदी से ‘शंकर’ नाम लिखा मिला। उसके पिता कन्हैयालाल ने पुलिस को बताया कि करीब चार-पांच दिन पहले रानी ने अपने हाथ पर यह नाम लिखा था। इसी आधार पर पुलिस को प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका है।
फैक्ट्री में काम करती थी रानी
रानी 10वीं तक पढ़ी थी और क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती थी। पुलिस अब उसके मोबाइल फोन की भी जांच करेगी। परिजनों के मुताबिक मोबाइल में लॉक लगा हुआ है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रानी की युवक शंकर से क्या बातचीत होती थी और घटना से पहले उसके संपर्क में कौन-कौन था।
मामले की जांच जारी
चंदन नगर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। मौत के वास्तविक कारण और आत्मघाती कदम के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!