वाइन शॉप के पास युवक की सिर कुचलकर हत्या: शराब पीने के दौरान विवाद में वारदात की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर स्थित शराब दुकान के पास बने खाली मैदान में शनिवार रात एक युवक खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या ईंट-पत्थरों से सिर कुचलकर की गई है।
डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के अनुसार घटना रात करीब 9 बजे की है। बीट जवानों को सूचना मिली थी कि एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने युवक को पहले जिला अस्पताल और फिर एमवाय पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच में यह बात सामने आई है कि घटना स्थल पर कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गया। आशंका है कि इसी दौरान हमलावरों ने पास में पड़ी ईंटों और पत्थरों से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और भाग निकले।
संभवत: सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। घटनास्थल से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला है, लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं था, जिससे जांच और पेंचीदा हो गई है।
वहीं घटना के बाद पुलिस ने इलाके से कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उनसे कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मृतक की पहचान और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
पहचान बनी सबसे बड़ी चुनौती
पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना बनी हुई है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके हाथ पर ‘ओम’ का निशान बना हुआ है, जिसके आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि घटना के बाद से सुबह तक पुलिस को मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से खून से सने पत्थर और अन्य साक्ष्य एकत्र किए, साथ ही फिंगरप्रिंट भी लिए गए हैं। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली, ताकि आरोपियों के बारे में कोई सुराग मिल सके।
अफसर मौके पर डटे रहे: घटना के बाद डीसीपी कृष्ण लालचंदानी, एडीसीपी सुमित केरकेटा, एसीपी निधि सक्सेना सहित राजेंद्र नगर थाना प्रभारी विकास शर्मा और एसआई प्रदीप यादव सहित पूरी टीम देर रात तक मौके पर डटी रही।
साथ ही तकनीकी डाटा एनालिसिस टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस का मानना है कि मृतक संभवतः बाहरी क्षेत्र का हो सकता है। फिलहाल पहचान और आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!