जलती चिता में कूदा युवक: श्मशान घाट में मिला जला शव; कपड़ों से हुई पहचान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खितौला थाना क्षेत्र में एक युवक ने श्मशान घाट में जलती चिता में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिला जला हुआ शव
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 15 राधाकृष्ण मंदिर के पीछे रहने वाला 27 वर्षीय शिवम कोल शनिवार रात करीब 3 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। सुबह जब उसकी पत्नी की नींद खुली तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।
चिता में मिला युवक का शव
इसी बीच खितौला स्थित हिरन नदी किनारे बने श्मशान घाट में रविवार सुबह एक परिवार अपने परिजन की चिता देखने पहुंचा। वहां उन्होंने जलती चिता में एक युवक का बुरी तरह जला हुआ शव देखा। यह देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी दौरान शिवम के परिजन भी तलाश करते हुए वहां पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान शिवम कोल के रूप में की।
नशे की लत की बात सामने आई
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि शिवम मानसिक रूप से परेशान था और नशे का आदी था। वह खितौला क्षेत्र में एक दुकान पर आलू-बंडा बनाने का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह घटना कई सवाल खड़े करती है और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की जरूरत को भी रेखांकित करती है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत:कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!