युवक ने की आत्महत्या: प्रेम विवाह के दो महीने बाद लगाई फांसी; सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक ने करीब दो महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है, वहीं परिजनों ने घटना पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अपने घर में फांसी लगा ली
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजू वर्मा (20), निवासी हुजुरगंज के रूप में हुई है। शनिवार शाम सूचना मिली कि राजू ने अपने घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
दो महीने पहले किया था प्रेम विवाह
परिजनों ने बताया कि राजू ने करीब दो महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह पत्नी के साथ परिवार से अलग रह रहा था। वह एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था और नियमित रूप से नौकरी पर जाता था।
निष्पक्ष जांच की मांग
मृतक के भाई कुणाल ने पूरे मामले में संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और परिवार कई बार दोनों को समझाने की कोशिश भी कर चुका था।
सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ
मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!