युवक ने की आत्महत्या: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नौकरी करने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सौरभ सिंह (28) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला था। वह भोपाल के रोहित नगर फेस-2 में किराए के मकान में रहकर नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
बहन के फोन से हुआ घटना का खुलासा
जानकारी के मुताबिक, सौरभ अपने मित्र आदित्य के साथ कमरा साझा करता था। शनिवार रात सौरभ की बहन ने आदित्य को फोन कर बताया कि कई बार कॉल करने के बावजूद सौरभ फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद आदित्य तुरंत कमरे पर पहुंचा।
जब उसने कमरे का दरवाजा खोला तो सौरभ गमछे से बने फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मोबाइल जब्त, डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलने पर शाहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। अब कॉल रिकॉर्ड, चैट हिस्ट्री और अन्य डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
परिजनों को नहीं थी किसी परेशानी की जानकारी
परिजनों और दोस्तों के अनुसार, सौरभ ने कभी किसी मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या निजी विवाद का जिक्र नहीं किया था। फरवरी में वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने ग्वालियर गया था, जिसके बाद वापस भोपाल लौट आया और अपनी दिनचर्या में व्यस्त था।
सुसाइड नोट नहीं मिला, हर पहलू पर जांच
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल डेटा, दोस्तों और परिजनों के बयान समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!