युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या: सरिया-डंडों से किया हमला; 5 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में एक 30 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक नाबालिग सहित 6 बदमाशों ने युवक को घेरकर लोहे की सरिया, लाठी-डंडों, लात-घूंसों और थप्पड़ों से हमला किया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
गाय को लेकर विवाद के बाद हुआ हमला
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दिनेश उर्फ रॉकी (30) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 3 जुलाई की रात भैरव बाबा मंदिर के पास गाय को पीटने की बात को लेकर दिनेश और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था।
सरिया-डंडों से पीटा, किसी तरह घर पहुंचा
कहासुनी के बाद आरोपियों ने उसका पीछा किया और सुनसान जगह पर घेरकर हमला कर दिया। आरोपियों ने दिनेश पर लोहे की सरिया, लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल दिनेश किसी तरह अपने घर तक पहुंचा, लेकिन दरवाजे के बाहर ही गिर पड़ा।
सुबह घर के बाहर मिला शव
4 जुलाई की सुबह जहांगीर कटरा स्थित पटेल धर्मशाला के पास दिनेश का खून से लथपथ शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। उसके सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
जांच के दौरान पुलिस को 25 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज मिला। फुटेज में रात करीब 1:25 बजे छह युवक दिनेश को घेरकर बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आरोपी लगातार थप्पड़, लात-घूंसे, डंडों और सरिया से हमला करते नजर आते हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, करीब 10 सेकंड में दिनेश को 15 थप्पड़ मारे गए।
पांच आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार
सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिल्लू उर्फ आशिक खान, अंकित रजक, गोलू सेन, कल्ला शाक्य और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नामजद आरोपी निजाम खान फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पूछताछ में आरोपियों का दावा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि मारपीट से दिनेश की मौत हो जाएगी। उनका कहना है कि उन्होंने उसे "मारने की नीयत से नहीं पीटा था।"
पुलिस क्या बोली?
थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में गोवंश को लेकर विवाद की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!