खबर
टॉप न्यूज

युवक पर चाकू से हमला: नशे के लिए पैसे न देने पर बदमाशों ने किया; दोनों आरोपी गिरफ्तार, लगवाई उठक-बैठक

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

29 दिसंबर 2025, 3:43 pm
शेयर करें:
युवक पर चाकू से हमला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है। नशे के लिए पैसे न देने पर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पड़ोसी ऑटो चालक की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती है। यह वारदात द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई।

पैसे मांगने से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक चेतन कतोरे आयुर्वेदिक मेडिकल शॉप पर काम करता है। रविवार रात वह दुकान से लौटने के बाद राम मंदिर में दीपक लगाने गया था।

इसके बाद जब वह उत्कर्ष गार्डन के सामने से गुजर रहा था, तभी दो बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने चेतन से नशा करने के लिए रुपए मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे दौड़ाकर चाकू से हमला कर दिया गया।

दौड़ाकर किए गए कई वार
पीड़ित के बयान के मुताबिक, आरोपी शिवम मौर्य ने अपनी कमर से चाकू निकालकर चेतन के पैर पर वार किया। इसके बाद लगातार एक के बाद एक हमले किए गए। घायल चेतन भागते हुए सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया।

ऑटो चालक की सतर्कता से बची जान
घर से कुछ दूरी पर चेतन को उसका पड़ोसी सोनू, जो पेशे से ऑटो चालक है, ने सड़क पर पड़ा देखा। उसने तुरंत उसे रिक्शा में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
द्वारकापुरी पुलिस ने चेतन के बयान के आधार पर शिवम मौर्य (निवासी 60 फीट रोड) हर्ष उर्फ भय्यू भंवर के खिलाफ अवैध वसूली और चाकूबाजी की धाराओं में केस दर्ज किया है। रविवार रात अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए।

सोमवार को निकाला जुलूस
सोमवार दोपहर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इलाके में दंडात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपियों से उठक-बैठक लगवाई गई और जुलूस भी निकाला गया, ताकि अपराधियों में कानून का डर बना रहे।

टैग:

संबंधित समाचार

युवक की चाकू मारकर हत्या
Top News

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

13 minutes ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

13 minutes ago
पावर का अफसरी लिंक
Top News

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

16 minutes ago
पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

27 minutes ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

31 minutes ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

32 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

about 1 hour ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

about 1 hour ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

about 1 hour ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

about 2 hours ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

about 2 hours ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 2 hours ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 3 hours ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!