खबर
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की: शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 नवंबर 2026, 4:13 pm
शेयर करें:
छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, नेमावर रोड के 8 मील पर अवैध पैकेजिंग का आरोप..

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं या फिर जिम्मेदार विभागों की निगरानी व्यवस्था कमजोर पड़ चुकी है? नेमावर रोड के आठ मील क्षेत्र में शिमला पान मसाले की अवैध पैकेजिंग का मामला सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं।

एक ओर जागरूक नागरिक अवैध कारोबार की सूचना और सटीक लोकेशन अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं, दूसरी ओर फूड़ और जीएसटी विभाग की कार्रवाई का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

बताया जा रहा है कि परिसर में 20 से अधिक पैकेजिंग मशीनें, भारी मात्रा में तैयार पान मसाला और कच्ची सामग्री थी। यहां तक कि कई ट्रक माल बरामद होने की संभावना भी जताई गई थी। इसके बावजूद विभागीय कार्रवाई नहीं होना कई संदेहों को जन्म दे रही है। अब छापे से ज्यादा चर्चा कथित सौदेबाजी और विभागीय चुप्पी की हो रही है।

शिवसेना ने की शिकायत, मोबाइल पर भेजी लोकेशन, फिर भी टीम नदारद
इस मामले में शिवसेना की ओर से मनीष स्वामी और मनोज रघुवंशी द्वारा खाद्य विभाग के अधिकारियों को मोबाइल फोन पर शिकायत के साथ कथित अवैध कारोबार संचलन की सटीक लोकेशन भेजी गई थी।

अधिकारियों को बताया गया था कि मौके पर बड़े पैमाने पर माल है और कार्रवाई होने पर कई ट्रक सामग्री बरामद हो सकती है। उम्मीद थी कि सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी और कारोबार की वास्तविकता की जांच कर सख्त कार्रवाई करेगी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि शिकायत के अगले दिन तक भी विभागीय टीम मौके पर नहीं पहुंची। नागरिकों ने ठिकाना बता दिया, संभावित माल की जानकारी दे दी, लेकिन विभाग की कार्रवाई का पता ही नहीं चला। आखिर खाद्य विभाग को मौके पर पहुंचने के लिए और कितनी जानकारी चाहिए?

अधिकारी से पक्ष जानना चाहा, फोन तक रिसीव नहीं किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग के अधिकारी मनीष स्वामी से मोबाइल पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। नतीजतन, शिकायत मिलने के बावजूद टीम के मौके पर नहीं पहुंचने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।

सवाल यह है कि जब विभाग के अधिकारियों को सीधे शिकायत और लोकेशन उपलब्ध कराई गई थी तो कार्रवाई में देरी क्यों हुई? क्या शिकायत पर कोई विभागीय प्रक्रिया शुरू की गई या मामला केवल फोन और संदेशों तक ही सीमित रह गया?

आरोपों की जांच कौन करेगा?
इस पूरे घटनाक्रम में कथित मिलीभगत और सौदेबाजी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि मामले में कुछ जिम्मेदार लोगों की भूमिका निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय प्रकरण को ठंडा करने वाली रही।

यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह केवल विभागीय लापरवाही नहीं, बल्कि कानून के पालन और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल यह है कि क्या अवैध कारोबार की मशीनों से निकलने वाले पैकेटों की रफ्तार विभागीय कार्रवाई से भी तेज थी?, क्या छापे की तैयारी हो रही थी या मामला निपटाने की?, प्रशासन को इन सवालों का जवाब तथ्यों के साथ देना चाहिए।

20 मशीनें, कई ट्रक माल और निगरानी तंत्र की पोल!
एक ही परिसर में 20 से अधिक मशीनों के जरिए पैकेजिंग कारोबार संचालित होने की जानकारी सामने आना अपने आप में गंभीर विषय है। यदि इतनी बड़ी गतिविधि चल रही थी तो संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था कहां थी?

कारोबारियों की मशीनें चलती रहीं और जिम्मेदारों की कार्रवाई ठहर गई। अब यह जानना जरूरी है कि कच्चा माल कहां से आ रहा था, उत्पाद की वैधता क्या थी और संबंधित कारोबारियों के पास जरूरी अनुमति एवं दस्तावेज मौजूद थे या नहीं।

प्रशासन बताए, कार्रवाई में देरी की वजह क्या?
सटीक लोकेशन और शिकायत मिलने के बावजूद टीम अगले दिन तक मौके पर क्यों नहीं पहुंची?

कई ट्रक माल बरामद होने की संभावना की जानकारी पर क्या कार्रवाई की गई?

20 से अधिक मशीनों के कथित संचालन की विभाग को पहले से जानकारी थी या नहीं?

खाद्य विभाग के संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच होगी?

कथित सौदेबाजी और मिलीभगत के आरोपों की निष्पक्ष जांच कौन करेगा?

शिमला पान मसाला कारोबार से जुड़े जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कब होगी?

अब फाइल नहीं, कार्रवाई बोलना चाहिए
इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखने की बात करने वाले प्रशासन के सामने अब व्यवस्था की सफाई की भी चुनौती है। अवैध कारोबार की सूचना देने वाले नागरिकों को यदि कार्रवाई के बजाय इंतजार ही मिलता रहेगा तो निगरानी व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम रहेगा?

जिला प्रशासन को पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराना चाहिए। परिसर में मौजूद मशीनों, तैयार माल, कच्ची सामग्री, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल होना चाहिए, साथ ही शिकायत मिलने से लेकर अब तक की विभागीय कार्रवाई का विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

आखिर में सवाल वही है
जागरूक नागरिकों ने लोकेशन दे दी, संभावित माल की जानकारी दे दी, अधिकारियों को शिकायत भी मिल गई… फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अब देखना यह है कि प्रशासन शिमला पान मसाला के कथित अवैध कारोबार पर कानून का डंडा चलाता है या फिर यह मामला भी फाइलों में बंद होकर रह जाता है।

संबंधित समाचार

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम
Top News

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

1 minute ago
मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा
Top News

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

5 minutes ago
टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज
Top News

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

7 minutes ago
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद
Top News

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

14 minutes ago
हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी
Top News

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

20 minutes ago
जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
Top News

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

27 minutes ago
वीडियो देखिये,  NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

34 minutes ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

about 1 hour ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

about 2 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला
Top News

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें
Top News

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

about 2 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी:लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज

about 2 hours ago
जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर
Top News

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

about 2 hours ago
यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप
Top News

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!