यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया: घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान यात्री ने इमरजेंसी दरवाजे के लीवर पर लगे कवर से छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद अलार्म बजने लगा। घटना के बाद विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल बन गया। मामले में क्रू मेंबर की शिकायत पर यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
यह घटना सोमवार रात इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6884 में हुई। विमान ने दिल्ली से रात करीब 12:45 बजे उड़ान भरी थी और रात लगभग 2 बजे पुणे पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी यात्री की पहचान गौरव सत्येंद्र रौतेला (33) के रूप में हुई है, जो पुणे का रहने वाला है। वह विमान में इमरजेंसी एग्जिट के पास वाली सीट पर बैठा था।
टेकऑफ के बाद इमरजेंसी लीवर के कवर से की छेड़छाड़
पुलिस के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ समय बाद यात्री ने इमरजेंसी दरवाजे के लीवर पर लगे सुरक्षा कवर को छूने और उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसी दौरान विमान का अलार्म बजने लगा। इमरजेंसी दरवाजे से जुड़े अलर्ट के कारण विमान के क्रू मेंबर्स सतर्क हो गए। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यात्री ने दरवाजा खोलने में सफलता हासिल नहीं की।
क्रू मेंबर की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
विमान के पुणे पहुंचने के बाद क्रू मेंबर ने घटना की शिकायत एयरपोर्ट पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को नोटिस भी जारी किया है और मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी के खिलाफ लापरवाही या उतावलेपन से ऐसा कार्य करने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं, जिससे किसी व्यक्ति की जान या निजी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसके अलावा एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
यात्री ने पुलिस को दी यह सफाई
एयरपोर्ट पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गोविंद पवार के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गौरव रौतेला ने बताया कि उसने केवल जिज्ञासावश इमरजेंसी लीवर के कवर को छुआ था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह कवर विमान के इमरजेंसी दरवाजे के सिस्टम से जुड़ा हुआ है।
संबंधित समाचार

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी:लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!