फटाफट निपटा लें अपना जरूरी काम: अगले हफ्ते इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; कई राज्यों में 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अगर आने वाले दिनों में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अवकाश सूची के अनुसार 22 जून से 28 जून 2026 के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक चार दिन बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते निपटा लें।
11 दिनों तक विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
आरबीआई के अनुसार, जून महीने में त्योहारों, क्षेत्रीय पर्वों और साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कुल 11 दिनों तक विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि संबंधित राज्यों और शहरों में स्थानीय त्योहारों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे।
अगले सप्ताह बैंक अवकाश की सूची
22 जून (सोमवार)
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर ओडिशा, गुजरात और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
25 जून (गुरुवार)
मुहर्रम के उपलक्ष्य में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा सर्कल में बैंक अवकाश रहेगा।
26 जून (शुक्रवार)
मुहर्रम (अशूरा) के अवसर पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इसमें दिल्ली, मुंबई, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, पटना, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित कई प्रमुख शहर शामिल हैं।
27 जून (शनिवार)
महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सरकारी और निजी बैंकों में अवकाश रहेगा।
28 जून (रविवार)
साप्ताहिक अवकाश के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।
कई राज्यों में बनेगा 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड
उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में 26 जून से 28 जून तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में नकदी जमा, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने और अन्य शाखा आधारित सेवाओं के लिए ग्राहकों को 25 जून तक अपने काम निपटाने की सलाह दी गई है।
बैंक बंद रहेंगे, लेकिन डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी
बैंक शाखाओं में अवकाश रहने के बावजूद ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।
Google Pay, PhonePe, Paytm समेत अन्य डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म के जरिए पैसे भेजने, बिल भुगतान करने और ऑनलाइन लेनदेन करने की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसलिए डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर ग्राहक अपने अधिकांश काम आसानी से निपटा सकेंगे।
संबंधित समाचार

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!