अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनेगा विश्व कीर्तिमान, होगा आयोजन: योग अलंकरण से करेंगे सम्मानित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा संचालित ‘योगमित्र अभियान’ के अंतर्गत 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष का विषय ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रखा गया है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन गोपुर चौराहा पर प्रातः 6 से 8 बजे तक होगा। कार्यक्रम की शुरुआत इंदौर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा योगासनों की भक्तिमय एवं आकर्षक प्रस्तुतियों से होगी।
सुबह 7 बजे पूरे देश में निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास कराया जाएगा। योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक राकेश चौधरी और इंदौर की बेटी तथा मिसेस इंडिया 2023 चेतना जोशी द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास होगा, जिसमें 10 हजार से अधिक योग साधक सामूहिक रूप से भ्रामरी प्राणायाम कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का संकल्प लेंगे।
इस आयोजन में इंदौर की 70 से अधिक योग संस्थाएं, खेल संस्थाएं, 150 से अधिक सामाजिक संगठन तथा समाज के विभिन्न वर्गों के हजारों नागरिक सहभागी बनेंगे।
योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ योग गुरुओं, योग खिलाड़ियों एवं योग प्रचारकों को ‘योग अलंकरण’ से सम्मानित किया जाएगा।
योगमित्र अभियान की वेबसाइट का होगा लोकार्पण
इसके साथ ही योगमित्र अभियान की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया जाएगा। वेबसाइट के माध्यम से नागरिकों को शहर की सभी योगमित्र योगशालाओं एवं योग गतिविधियों की विस्तृत जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध हो सकेगी।
नगर निगम इंदौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा इंदौर को विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में सहभागी बनें।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!