हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, सीएम डॉ. मोहन यादव: हरदा में कृषि आधारित कौशल विकास के राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन में लिया संकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हरदा जिले ने विकास के हर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। हरदा जिले में शत-प्रतिशत कृषि रकबे में सिंचाई की सुविधा विकसित हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन कल्याण के लिए 4 विशेष श्रेणियां- गरीब, किसान, युवा और नारी कल्याण का मंत्र दिया हैं।
राज्य सरकार इन सभी श्रेणियों सहित प्रदेश के औद्योगिक और अधोसंरचनात्मक विकास को भी ध्यान में रखकर काम कर रही है। मध्यप्रदेश सबसे तेज गति से युवाओं को रोजगार दिलाने वाला राज्य है। दूसरी ओर लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की सौगात दी जा रही है।
अगर बहनें रोजगार आधारित उद्योग में काम करेंगी तो उन्हें 5000 रुपए अलग से दिलाये जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माताओं-बहनों का अपना अलग सम्मान है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सांदीपनि विद्यालय स्थापित कर रही है। हरदा को 3 सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिली है।
बच्चों को नि:शुल्क किताबें, साइकिल और दूध के पैकेट बांटे जा रहे हैं। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारी सरकार हर हाथ को काम और हर खेत को सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को हरदा में कृषि आधारित कौशल विकास एवं कस्टम हायरिंग पर केन्द्रित राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा जिले के लिए करीब 232 करोड़ रुपए के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया।
इसमें 199 करोड़ रुपए लागत के 36 कार्यों का लोकार्पण एवं 32 करोड़ रुपए लागत के 5 निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों से उन्नत कृषि यंत्रों से खेती कर उत्पादन बढ़ाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कृषि यंत्र की दुकानें (कस्टम हायरिंग सेन्टर) खोले जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह की बहनों को चेक, किसानों को ड्रिप सिंचाई किट, नरवाई प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण के लिए हितलाभ वितरित किए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रम संवत्- 2083 नव संवत्सर के आगमन पर मुख्यमंत्री निवास में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बलराम किसान भाइयों के आदर्श हैं। राज्य सरकार ने किसान कल्याण वर्ष मनाने की शुरुआत की है। खेती के साथ, बागवानी और पशुपालन के प्रोत्साहन पर भी जोर दिया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है।
हरदा के किसानों के पास अब केज कल्चर से मत्स्य उत्पादन से लाभ कमाने का भी अवसर है। राज्य सरकार किसानों को गेहूं का उचित दाम दिलवाने के लिए संकल्पित है। इस वर्ष 40 रुपए का बोनस देकर 2625 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है। बहुत जल्द हम प्रदेश के किसानों से 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेंगे।
संबंधित समाचार

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!