मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं: टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाने में मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर पहुंचीं तीन महिलाओं पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अभद्रता व धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है।
पुलिस के मुताबिक, महिलाओं ने थाने में काफी देर तक हंगामा किया और टीआई व एसीपी से भी विवाद किया। मामले में पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।
हीरा नगर पुलिस के अनुसार, रक्षा बबेले, उषा सेजवार और डिपल मेघदूत नगर की रहने वाली हैं। तीनों मकान मालिक से जुड़े विवाद की शिकायत लेकर हीरा नगर थाने पहुंची थीं।
पुलिस का कहना है कि थाना प्रभारी कमल किशोर ने महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद महिलाएं कथित तौर पर आक्रोशित हो गईं और टीआई से बहस करने लगीं।
टीआई ने महिलाओं को थाने से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन पुलिस के मुताबिक उन्होंने बात नहीं मानी और हंगामा जारी रखा।
एसीपी से भी हुआ विवाद
हंगामे की आवाज सुनकर एसीपी रूबिना मिजवानी अपने कार्यालय से बाहर आईं। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं ने एसीपी से भी बहस शुरू कर दी और उनके साथ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
स्थिति बिगड़ने पर एसीपी के निर्देश पर पुलिस स्टाफ ने तीनों महिलाओं को थाना परिसर से बाहर ले जाने की कोशिश की। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान महिलाओं ने स्टाफ के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की।
एएसआई की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद एक एएसआई की शिकायत पर तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एफआईआर में शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने तीनों महिलाओं को मौके से हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाने के बाहर जमा हुई भीड़
महिलाओं के हंगामे की जानकारी मिलने के बाद थाने के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए भीड़ को वहां से हटाया।
पुलिस के अनुसार, महिलाएं काफी देर तक थाना परिसर में पुलिसकर्मियों से बहस करती रहीं। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!