घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म: पति-बच्चे छत पर सो रहे थे; धमकी देकर आरोपी हुआ फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
जिले के पण्डोखर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पति और बच्चे घर की छत पर सो रहे थे
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 17 जून की रात वह घर के आगे वाले कमरे में अकेली सो रही थी, जबकि उसका पति और बच्चे घर की छत पर सो रहे थे।
आवाज से खुली नींद
रात करीब एक बजे दरवाजा खुलने की आवाज से उसकी नींद खुली। जागने पर उसने देखा कि मोहल्ले में रहने वाला एक युवक कमरे के अंदर मौजूद था।
दुष्कर्म का आरोप
महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका मुंह दबाकर विरोध करने से रोका और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया, जिसकी आवाज सुनकर उसका पति छत से नीचे आ गया। पति को आते देख आरोपी मौके से भागने लगा। महिला और उसके पति ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर वहां से फरार हो गया।
महिला को आई चोटें
पीड़िता के अनुसार आरोपी को पकड़ने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में वह दरवाजे से टकराकर गिर गई, जिससे उसके हाथ, पैर और माथे पर चोटें आईं। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।महिला ने आरोप लगाया कि भागते समय आरोपी ने शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना के बाद पीड़िता अपने पति और परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!