घर के आंगन से महिला का अपहरण: जंगल में ले जाकर दुष्कर्म; जीजा समेत चार गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
टांडा थाना क्षेत्र में घर के आंगन में अपने ढाई साल के बच्चे के साथ सो रही महिला का कथित तौर पर अपहरण कर जंगल में ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला को पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया और मुख्य आरोपी ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद टांडा नगर में उनका जुलूस भी निकाला। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तीन बाइक जब्त की गई हैं।
बच्चे के साथ आंगन में सो रही थी महिला
घटना 3 अगस्त की रात टांडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने ढाई साल के बच्चे के साथ घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान उसका जीजा अपने साथी करमसिंह और अन्य लोगों के साथ बाइक से वहां पहुंचा।
आरोप है कि उन्होंने महिला को जबरन घर से उठा लिया। महिला और उसके परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी सास, ससुर और ननद के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए
इसके बाद आरोपी महिला को बाइक पर बैठाकर ग्राम नरवाली के जंगल में ले गए। पुलिस के मुताबिक वहां मुख्य आरोपी करमसिंह ने महिला के साथ दो बार दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे रातभर बंधक बनाकर रखा। पीड़िता के पति की करीब तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और उसका ढाई साल का बच्चा है।
परिजन ने तलाश कर महिला को ढूंढा
अगले दिन परिजन ने महिला की तलाश शुरू की। पीड़िता के मिलने के बाद वह अपने ससुराल वालों के साथ टांडा थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी एवं उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
चार आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक भी जब्त
पुलिस ने मामले में भंगु पिता गणपत डावर (28), दीपक पिता रमेश सिंगार (28), करमसिंह पिता बीगन सिंगार (30) और सुरेश पिता दीपक (25) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ग्राम नरवाली के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई तीन बाइक भी जब्त की हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
टांडा नगर में आरोपियों का निकाला जुलूस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस चारों आरोपियों को टांडा नगर में लेकर निकली। मामले में पुलिस अब घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ आरोपियों की भूमिका की विस्तृत जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!