खबर
Top News

स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी महिला: ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसट रही थी; कांस्टेबल ने समय रहते खींचकर बचाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 2:21 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धार्मिक नगरी उज्जैन के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर 15 अगस्त की रात एक बड़ा हादसा टल गया। रात करीब 10:28 बजे चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही एक महिला का अचानक पैर फिसल गया।

वह ट्रेन के साथ घिसटते हुए प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसने लगी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल अरविंद कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना दौड़कर महिला को खींच लिया और उसकी जान बचा ली। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान बिगड़ा संतुलन
गाड़ी संख्या 04170 सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-1 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान प्रयागराज निवासी उर्मिला देवी (35), पति श्रवण कुमार, चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसल गया। इसके बाद वह ट्रेन के साथ कुछ दूर तक घिसटने लगीं।

आरपीएफ जवान ने दौड़कर खींचा बाहर
महिला को खतरे में देखकर प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल अरविंद कुमार तुरंत उनकी ओर दौड़े। उन्होंने बिना देर किए महिला को पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से महिला ट्रेन के पहियों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं।

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में हादसे से लेकर आरपीएफ जवान द्वारा महिला को बचाने तक का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है।

फुटेज में महिला को चलती ट्रेन के साथ घिसटते और जवान को दौड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकालते देखा जा सकता है।

महिला ने जताया आभार
हादसे के बाद सुरक्षित बची उर्मिला देवी ने राहत की सांस ली। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए आरपीएफ कांस्टेबल अरविंद कुमार और रेलवे सुरक्षा बल का आभार जताया। जवान की तत्परता से हादसा टल गया।

संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 11 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 12 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 12 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 12 hours ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 13 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 13 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 13 hours ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

about 13 hours ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

about 13 hours ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

about 13 hours ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 13 hours ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

about 13 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 14 hours ago
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

about 14 hours ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

about 14 hours ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

about 14 hours ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

about 14 hours ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

about 14 hours ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!