ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद: शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में कलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया। सांसद शंकर लालवानी और राऊ विधायक मधु वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया।
केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नई बस सेवा से विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को शहर तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बस सेवा आमजन के लिए बड़ी सौगात है। सरकार का प्रयास है कि विकास और सुविधाओं का लाभ ग्रामीण अंचलों तक पहुंचे। इलेक्ट्रिक बसों से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कलारिया मेरा आदर्श ग्राम, विकास में कमी नहीं आने दूंगा
सांसद लालवानी ने कहा कि कलारिया उनका आदर्श ग्राम है। उन्होंने इस गांव को गोद लिया है और इसके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, पेयजल, स्वच्छता और आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता से किया जाएगा। गांव के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विधायक मधु वर्मा ने कहा कि कलारिया से झलारिया तक बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। खासकर विद्यार्थियों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बेहतर परिवहन सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों का शहरों से संपर्क मजबूत होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
प्रदूषण कम करने में भी मिलेगी मदद
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता घटेगी और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। सार्वजनिक परिवहन के विस्तार से निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने के साथ नागरिकों के समय और संसाधनों की भी बचत होगी।
कार्यक्रम में विश्वजीत सिसोदिया, रामस्वरूप गहलोत, दिलीप पटेल, कपिल जैन, कैलाश चौधरी, रवि चौधरी, दिनेश मादिवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!