कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन: यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने अक्टूबर 2026 की थानों की मासिक रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार भी थाना लसूड़िया ने अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं थाना चंदन नगर दूसरे और थाना बाणगंगा तीसरे स्थान पर रहा। दूसरी ओर निर्धारित मापदंडों पर औसत प्रदर्शन के चलते थाना पंढरीनाथ रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर रहा।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट द्वारा थानों के कामकाज का नियमित मूल्यांकन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाना है। इसी व्यवस्था के तहत अक्टूबर माह में इंदौर के सभी 32 थानों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।
इन तीन थानों ने मारी बाजी
अक्टूबर माह की रैंकिंग में जोनवार प्रदर्शन के आधार पर तीन थानों ने शीर्ष स्थान हासिल किए हैं।
- पहला स्थान: थाना लसूड़िया (जोन-2)
- दूसरा स्थान: थाना चंदन नगर (जोन-4)
- तीसरा स्थान: थाना बाणगंगा (जोन-3)
वहीं थाना पंढरीनाथ (जोन-4) का प्रदर्शन निर्धारित मापदंडों पर औसत पाए जाने के चलते वह रैंकिंग में अंतिम स्थान पर रहा।
अपराध नियंत्रण से लेकर जनसंतुष्टि तक बने मापदंड
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से थानों का मूल्यांकन कई निर्धारित बिंदुओं के आधार पर किया गया। इसमें अपराध नियंत्रण, कार्य निष्पादन, पुलिस की कार्यप्रणाली, आमजन की संतुष्टि और नागरिकों के हित में किए जा रहे नवाचारों को शामिल किया गया। इन सभी मापदंडों पर मिले प्रदर्शन के आधार पर थानों की रैंकिंग तय की गई।
बेहतर काम करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन, कमजोर थानों को ट्रेनिंग
पुलिस कमिश्नर की इस व्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों के थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानों के थाना प्रभारियों और स्टाफ को कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि मासिक रैंकिंग के जरिए पुलिसिंग में निरंतर सुधार लाने के साथ जवाबदेही, पारदर्शिता और आमजन का विश्वास मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!