दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल: कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

जमीन के बकाया रुपए मांगने पर महिला पर पत्थर से हमला
ग्रामीण क्षेत्र में लकड़ी की मार से दो युवकों के फ्रैक्चर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अब मामूली विवादों से लेकर रुपए की मांग पर मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं सब्जी की दुकान लगाने के लिए 10 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं तो कहीं शराब पीने के लिए एक हजार रुपए नहीं देने पर नाबालिग को पीटा जा रहा है। हीरा नगर में दोस्त से बातचीत बंद कराने की बात पर युवक घर में घुस गया और दो लाख रुपए मांगने लगा, वहीं सिगरेट के पैकेट के हिसाब से शुरू हुआ विवाद भी मारपीट तक पहुंच गया। ग्रामीण क्षेत्र में जमीन के बकाया 12.50 लाख रुपए मांगने पर महिला को पत्थर मारकर घायल कर दिया गया। देपालपुर में चाय बनाने की बात पर हुए विवाद में दो युवकों को लकड़ी से इतना पीटा कि एक्सरे में दोनों के फ्रैक्चर निकले।
द्वारकापुरी की सब्जी मंडी में दुकान लगाने के लिए राजू साहू से टोनी उर्फ सुनील मराठा और पिंकी ने 10 हजार रुपए मांगे। राजू ने रुपए देने से इनकार किया तो दोनों ने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह भंवरकुआ क्षेत्र में नवलखा चौराहे के पास 16 वर्षीय समर्थ थनवार से अनुज चौहान और उसके साथियों ने शराब पीने के लिए एक हजार रुपए मांगे। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
हीरा नगर के सुखलिया में दोस्ती के बीच रुपए की मांग का विवाद थाने पहुंच गया। चिराग चौहान के मुताबिक- उसके भाई मोहित का दोस्त प्रदीप जैन उर्फ बादल घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा। चिराग ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। आरोपी का कहना था कि उसके भाई ने मोहित से बातचीत बंद क्यों कराई, वह उसके साथ नशा करता था। इसी दौरान आरोपी ने दो लाख रुपए देने की मांग भी की। लसूड़िया क्षेत्र में सिगरेट के पैकेट का हिसाब मांगने पर सचिन मालवीय ने विक्रम पुष्पद के साथ मारपीट की। आरोप है कि सचिन और उसके साथियों ने विक्रम को लात-घूंसों से पीटा और उसका मोबाइल फेंक दिया।
उधर स्कीम नंबर 78 में नॉनवेज खाने की बात पर पति विशाल तिवारी ने पत्नी श्रद्धा के साथ मारपीट की। महिला को आंख, गले, सीने और कंधे पर चोट आई। बाणगंगा के रस्सी मैदान में गाली देने से मना करने पर विष्णु और उसके भाई देवा ने बृजेश अहिरवार के साथ हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट की। हमले में बृजेश के बाएं हाथ और कंधे में चोट आई।
चाय बनाने के विवाद में मारपीट
ग्रामीण क्षेत्र में देपालपुर के ग्राम आकासौदा में चाय बनाने की बात पर शुरू हुआ विवाद दो युवकों के फ्रैक्चर तक पहुंच गया। धर्मेंद्र अपनी पत्नी को चाय बनाने की बात पर डांट रहा था। इसी दौरान विक्रम ने आपत्ति जताई और धर्मेंद्र व आशीष के साथ लकड़ी से मारपीट कर दी। दोनों की एक्सरे रिपोर्ट में फ्रैक्चर सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। खुड़ैल के बुरानाखेड़ी में प्रेमबाई ने अपने देवर से जमीन के सौदे की बकाया आधी रकम 12.50 लाख रुपए मांगी तो दिनेश और लाखन ने गाली-गलौज कर पत्थर मार दिया। महिला की पीठ, गर्दन और बाएं हाथ की उंगली में चोट आई। बेटमा के घाटा बिल्लौद चौराहे पर फोन पर गाली देने की बात को लेकर सचिन देपन और नारायण डोडिया के बीच विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। सचिन ने नारायण पर पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया, जबकि नारायण ने भी मारपीट में सिर पर चोट लगने की बात कही, वहीं सांवेर के धरमपुरी में पुराने रुपए के लेनदेन को लेकर लक्की उर्फ राहुल ने सुभाष पटेल के साथ मारपीट की।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!