विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन: कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर की विक्रम यूनिवर्सिटी में सोमवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) अथवा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कहते हैं। NSUI के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैज्ञानिक दावों को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं की कुलसचिव अनिल शर्मा से तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि NSUI जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कुलसचिव के सामने जूता उठा लिया और उन्हें जूता दिखाते हुए नारेबाजी करने लगे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में भी जमकर हंगामा किया। कुलसचिव कार्यालय के चैनल गेट पर लातें मारकर उसे तोड़ने की कोशिश की गई। वहीं, कार्यालय के बाहर लगी नेमप्लेट भी उखाड़ दी गई।
25 से 30 मिनट इंतजार के बाद बढ़ा विवाद
NSUI कार्यकर्ता कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपने कुलसचिव कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय के चैनल गेट पर ताला लगा होने के कारण उन्हें बाहर इंतजार करना पड़ा। करीब 25 से 30 मिनट तक कार्यकर्ता गेट के बाहर बैठकर नारेबाजी करते रहे और कुलसचिव को बाहर बुलाने की मांग करते रहे।
इसके बाद कार्यकर्ता दूसरे गेट से विश्वविद्यालय परिसर में दाखिल हुए और कुलसचिव कार्यालय पहुंचे। यहां भी चैनल गेट पर ताला लगा मिला। इससे कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने गेट पर लातें मारकर ताला तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान दीवार पर लगी कुलसचिव कार्यालय की नेमप्लेट भी टूटकर नीचे गिर गई।
बहस के दौरान उठाया जूता, बोले- जूते खाओगे
हंगामे के बीच कुलसचिव अनिल शर्मा कार्यालय से बाहर आए। इसके बाद NSUI जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला और उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में ताला लगाने और ज्ञापन लेने में देरी को लेकर नाराजगी जताई।
इसी दौरान हिमांशु शुक्ला ने जूता उठाकर कुलसचिव की ओर इशारा किया और कहा, 'जूते खाओगे।' प्रदर्शनकारी 'सत्ता के दलालों को जूते मारो' जैसे नारे भी लगाते रहे। पूरे घटनाक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
कागज से बनी मशीनें लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता
NSUI कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने के लिए अपने साथ कागज से बनी दो मशीनें भी लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने इन मशीनों का प्रैक्टिकल करके दिखाया।
हालांकि, ज्ञापन सौंपने में हुई देरी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते कुलसचिव और NSUI जिलाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे में बदल गया।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!