खबर
Top News

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील: 26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 नवंबर 2026, 5:48 pm
शेयर करें:
पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोमनाथ की जूनी चाल में मकान और रास्ते की जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब सियासी तूल पकड़ने लगा है। वार्ड 46 की कांग्रेस पार्षद शेफू वर्मा के पति और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश कुशवाह पर वकील पलकेश कुशवाह ने पत्थरबाजी, परिवार को लगातार प्रताड़ित करने और जमीनों पर कथित कब्जे के गंभीर आरोप लगाए हैं। 26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले की शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं होने का दावा करते हुए अब वकील वीडियो फुटेज, पुराने आपराधिक प्रकरणों और दस्तावेजों के साथ सामने आए हैं। उन्होंने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस संगठन से भी जवाब मांगा है।

पलकेश कुशवाह का कहना है कि 26 दिसंबर, 2025 को उनके परिवार के साथ पत्थरबाजी और हमला किया गया था। घटना के वीडियो साक्ष्य उनके पास सुरक्षित हैं। इस संबंध में उन्होंने एमआईजी थाने और पुलिस आयुक्त संतोष सिंह को लिखित आवेदन दिए। डाक के माध्यम से भी साक्ष्यों सहित शिकायत भेजी गई, जिसकी डिलीवरी होने का प्रमाण उनके पास हैं। इसके बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उनका आरोप है कि पार्षद परिवार के राजनीतिक प्रभाव के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अब वे आवेदन, डाक की रसीदें, डिलीवरी प्रमाण और वीडियो साक्ष्य सार्वजनिक करने की तैयारी में हैं।

दो रात घर के अंदर वीडियो बनाने का आरोप-पलकेश ने परिवार की निजता और सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि 1 और 2 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे बंद गेट के बाहर से उनके घर के अंदर तांक-झांक की गई और वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। इस संबंध में उनके पास सीसीटीवी फुटेज होने का दावा है। परिवार का कहना है कि लगातार ऐसी गतिविधियों के कारण वे मानसिक दबाव और असुरक्षा में हैं। उन्होंने संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

पुराने आपराधिक प्रकरणों का भी उल्लेख- शिकायतकर्ता पक्ष ने आकाश कुशवाह से जुड़े दो पुराने आपराधिक प्रकरणों का भी उल्लेख किया है। उनके अनुसार 5 मार्च, 2021 की घटना को लेकर एमआईजी थाने में एफआईआर क्रमांक 177/2021 दर्ज हुई थी। इसमें आकाश कुशवाह सहित चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323, 294, 506 और 34 के तहत मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के आरोप दर्ज किए गए थे। शिकायत में डंडे से मारने का आरोप भी शामिल होने की बात कही गई है।

इसी तरह वर्ष-2023 के एफआईआर क्रमांक 76/2023 का भी हवाला दिया गया है। इसमें आकाश कुशवाह सहित जुगलकिशोर, गगन और मोहित के नाम होने तथा प्रकरण का न्यायालयीन क्रमांक 4508/2023 होने का दावा किया गया है। पलकेश पक्ष इन दस्तावेजों को प्रेस वार्ता में सामने रखने की बात कह रहा है।

नगर निगम के नाले की जमीन पर तीन शेड बनाने का आरोप- विवाद को केवल मकान और रास्ते की जमीन तक सीमित नहीं रखते हुए पलकेश पक्ष ने पार्षद परिवार से जुड़े अन्य जमीन संबंधी मामलों को भी उठाने की तैयारी की है। आरोप है कि लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल के पास नगर निगम के नाले की सफाई के लिए छोड़ी गई जगह पर तीन शेड बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा नेहरू नगर में हाउसिंग बोर्ड की आवंटित जमीन पर भी कथित कब्जे का मामला उठाया गया है। पलकेश का कहना है कि इन मामलों से संबंधित दस्तावेज और विभागीय जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

540 वर्गफीट के दस्तावेज और रास्ते की चौड़ाई पर विवाद
मकान और रास्ते की जमीन के स्वामित्व को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद है। पलकेश के मुताबिक- दूसरे पक्ष की ओर से करीब 540 वर्गफीट जमीन के नोटरी दस्तावेज प्रस्तुत किए जा रहे हैं। उनका दावा है कि करीब 396 वर्गफीट जमीन का पंजीकृत विक्रय विलेख अविनाश कुशवाह के नाम किया गया है और इतनी ही जमीन संबंधित पक्ष ने अपने पास रखी है। इसके अलावा रास्ते को संकुचित कर करीब 256 वर्गफीट अतिरिक्त जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

पलकेश का कहना है कि रास्ते की चौड़ाई कम होने से प्रभावित व्यक्ति पहले ही कनिष्ठ न्यायालय में मामला प्रस्तुत कर चुका है। इसके बावजूद मकान नंबर 132 को लेकर अलग विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने मकान क्रमांक 131 और रास्ते के स्वामित्व से जुड़े मूल दस्तावेजों की जांच कराने तथा पूरे क्षेत्र का निष्पक्ष सीमांकन कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब
Top News

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

about 11 hours ago
शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर
Top News

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

about 12 hours ago
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद
Top News

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

about 12 hours ago
मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील
Top News

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

about 12 hours ago
महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय
Top News

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 12 hours ago
दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल
Top News

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा
Top News

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

about 12 hours ago
कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन
Top News

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

about 12 hours ago
29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव
Top News

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

about 13 hours ago
पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन
Top News

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

about 13 hours ago
राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल
Top News

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

about 13 hours ago
SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी
Top News

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

about 13 hours ago
शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म
Top News

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

about 13 hours ago
विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन
Top News

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

about 14 hours ago
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

about 14 hours ago
समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक
Top News

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

about 14 hours ago
बिग बी की पोस्ट से मची हलचल
Top News

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

about 14 hours ago
पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Top News

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

about 14 hours ago
दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!