खबर
Top News

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल: कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 नवंबर 2026, 5:27 pm
शेयर करें:
राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धार्मिक नगरी उज्जैन में सोमवार को भगवान महाकाल की कार्तिक माह की पहली सवारी राजसी ठाट-बाट और पारंपरिक वैभव के साथ निकाली जा रही है। शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद भगवान महाकाल पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले।

सवारी के दर्शन के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। भगवान महाकाल रामघाट पहुंचकर मोक्षदायिनी मां शिप्रा का पूजन करेंगे। इसके बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए सवारी वापस मंदिर पहुंचेगी।

सवारी में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित महाकालेश्वर बैंड, भजन मंडलियां, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल हैं। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और भजनों के बीच बाबा महाकाल का नगर भ्रमण श्रद्धालुओं के लिए आस्था और उल्लास का विशेष अवसर बन गया है।

इन मार्गों से होकर रामघाट पहुंचेगी सवारी
भगवान महाकाल की सवारी मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां मां शिप्रा के जल से भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और तीर्थ पूजन किया जाएगा। इस दौरान रामघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

कार्तिक-अगहन में बाबा महाकाल करते हैं तीर्थ पूजन
धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान महाकाल प्रतिवर्ष कार्तिक और अगहन मास में तीर्थ पूजन के लिए शिप्रा नदी के रामघाट पहुंचते हैं। यहां विधि-विधान से पूजन किया जाता है। बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मार्ग के दोनों ओर मौजूद रहते हैं और जयकारों के साथ पालकी का स्वागत करते हैं।

इन रास्तों से वापस मंदिर लौटेगी सवारी
रामघाट पर पूजन संपन्न होने के बाद भगवान महाकाल की सवारी गंधर्व घाट, गणगौर दरवाजा, मोड़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हुए वापस श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

कार्तिक माह की पहली सवारी के साथ ही उज्जैन में बाबा महाकाल के नगर भ्रमण की धार्मिक परंपरा का विशेष उल्लास देखने को मिल रहा है। पालकी में विराजित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।

संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब
Top News

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

about 11 hours ago
शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर
Top News

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

about 12 hours ago
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद
Top News

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

about 12 hours ago
मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील
Top News

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

about 12 hours ago
महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय
Top News

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 12 hours ago
दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल
Top News

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा
Top News

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

about 12 hours ago
कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन
Top News

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

about 12 hours ago
पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील
Top News

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

about 12 hours ago
29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव
Top News

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

about 13 hours ago
पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन
Top News

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

about 13 hours ago
SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी
Top News

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

about 13 hours ago
शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म
Top News

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

about 13 hours ago
विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन
Top News

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

about 14 hours ago
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

about 14 hours ago
समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक
Top News

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

about 14 hours ago
बिग बी की पोस्ट से मची हलचल
Top News

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

about 14 hours ago
पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Top News

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

about 14 hours ago
दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!