खबर
Top News

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव: करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 नवंबर 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिक्षा विभाग में सरकारी खजाने की कथित लूट का मामला अब अफसरों की जवाबदेही तक पहुंच गया है। लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी भार्गव के खिलाफ विभागीय जांच का आरोप पत्र जारी किया है।

अक्टूबर 2022 से दिसंबर 2025 तक के कार्यकाल में 29 लाख 80 हजार 232 रुपए के कपटपूर्ण, अवैध, अधिक, दोहरे और अनियमित भुगतान का आरोप लगाया गया है। 3 नवंबर को जारी इस आदेश ने विभागीय गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

जिस प्रकरण में पहले छोटे कर्मचारियों की भूमिका सामने आई, वहां अब अधिकारी के खिलाफ भी औपचारिक आरोप पत्र जारी हुआ है। हालांकि यह आरोप है, दोष सिद्ध होना बाकी है,लेकिन सरकारी धन के हिसाब में इतनी बड़ी गड़बड़ी के आरोप लगना ही विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

750 बिलों का हिसाब मांगो, 104 से ही काम चलाओ!... जांच में करीब 750 बिल होने की जानकारी सामने आई, लेकिन पड़ताल के लिए सिर्फ 104 बिल उपलब्ध कराए जाने का दावा है। बाकी 646 बिलों का क्या हुआ? रिकॉर्ड में हैं तो जांच के सामने क्यों नहीं आए? और यदि उपलब्ध नहीं हैं, तो जिम्मेदार कौन है? पूरी वित्तीय कहानी के बजाय चुनिंदा पन्नों की जांच से निष्कर्ष निकालना ऐसा है, जैसे आधा हिसाब देखकर पूरे खजाने को पाक-साफ घोषित कर दिया जाए। बिल कम, सवाल ज्यादा यह जांच की सबसे बड़ी कमजोरी बनती दिख रही है।

2017 से 2025-26 तक जांच की बात, फिर दायरा सीमित क्यों?... पहले सामने आई रिपोर्टों में शिक्षा विभाग के इंदौर विकासखंड कार्यालय में 2017-18 से 2025-26 तक की अवधि में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच का उल्लेख किया गया था।

पांच मुख्य आरोपितों और आठ सह-आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी प्रकाशित हुई थी। सरकारी मद की दो करोड़ से अधिक राशि 33 बैंक खातों में हस्तांतरित किए जाने का दावा सामने आया था। ऐसे में अब सवाल है कि पूरे प्रकरण की जांच किस सीमा तक पहुंची?, 2022 के बाद की अवधि का हिसाब किसने देखा?, क्या हर अधिकारी के लॉगिन, भुगतान स्वीकृति और निगरानी की भूमिका खंगाली गई?, सरकारी पैसा निजी खातों तक पहुंचा तो सिस्टम के जिम्मेदारों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

विभागीय जांच से आगे भी उठ रहे सवाल... मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 (1), (2) और (3) के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। प्रस्तावित विभागीय जांच मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 14 के तहत होगी। अब सवाल है कि क्या कार्रवाई केवल विभागीय फाइलों तक सीमित रहेगी या कथित वित्तीय अनियमितताओं की पूरी जांच कर आपराधिक जवाबदेही भी तय होगी?, 750 बिलों का पूरा रिकॉर्ड सामने आएगा?

646 बिलों की स्थिति स्पष्ट होगी? और जिन अधिकारियों के लॉगिन या स्वीकृति से भुगतान हुए, उनकी भूमिका का खुलासा होगा? सरकारी खजाना कोई खुली तिजोरी नहीं, जिसे सिस्टम में बैठे लोग अपनी सुविधा से खोल लें। करोड़ों के कथित गबन में यदि जांच की आंच नीचे से ऊपर तक पहुंचती है, तभी जनता के पैसे का सही हिसाब सामने आएगा। वरना आरोपपत्र जारी होने के बाद भी सवालों की फाइल बंद नहीं होगी।

छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई के बाद बड़े पद तक पहुंची जांच 750 बिलों में 104 की पड़ताल, बाकी का हिसाब कौन देगा?

छोटे प्यादों पर कार्रवाई, बड़े नामों की बारी अब?
कथित गबन के मामले में कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की कार्रवाई की खबरें सामने आई थीं। वहीं अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी होने का उल्लेख भी हुआ था। अब शांता स्वामी भार्गव के खिलाफ आरोप पत्र जारी होने से जांच का दायरा अधिकारी स्तर तक पहुंचता दिखाई दे रहा है, लेकिन विभागीय आरोपपत्र को अंतिम कार्रवाई मान लेना जल्दबाजी होगी। असली कसौटी यह होगी कि जांच में दस्तावेजों, भुगतान प्रक्रिया और जिम्मेदारी की हर कड़ी का निष्पक्ष परीक्षण होता है या नहीं।

संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब
Top News

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

about 11 hours ago
शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर
Top News

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

about 12 hours ago
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद
Top News

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

about 12 hours ago
मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील
Top News

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

about 12 hours ago
महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय
Top News

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 12 hours ago
दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल
Top News

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

about 12 hours ago
क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा
Top News

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

about 12 hours ago
कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन
Top News

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

about 12 hours ago
पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील
Top News

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

about 12 hours ago
पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन
Top News

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

about 13 hours ago
राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल
Top News

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

about 13 hours ago
SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी
Top News

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

about 13 hours ago
शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म
Top News

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

about 13 hours ago
विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन
Top News

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

about 14 hours ago
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

about 14 hours ago
समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक
Top News

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

about 14 hours ago
बिग बी की पोस्ट से मची हलचल
Top News

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

about 14 hours ago
पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Top News

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

about 14 hours ago
दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिल्ली-लखनऊ के मोबाइल चोरों की एंट्री:गोल्ड-सिल्वर पास से पहुंचे थे आरोपी; भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा रहे थे मोबाइल, 6 फोन लेकर भागते पकड़े गए

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!